Sharda Sinha Bollywood Songs: अपने बॉलीवुड गीतों से कुछ यूं हमेशा गूंजती रहेंगी शारदा सिन्हा, ये हैं उनके लोकप्रिय गाने

लोकगायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार को निधन हो गया. उन्होंने भोजपुरी, मैथिली और मगही भाषाओं के साथ-साथ बॉलीवुड गानों को भी अपनी आवाज दी थीं. उनके पॉपुलर बॉलीवुड गानों के बारे में बताते हैं.

Sharda Sinha Bollywood Songs: ‘बिहार कोकिला’ के नाम से मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया. ये ऐसा संयोग है कि छठ गीत की पर्याय शारदा सिन्‍हा का निधन छठ पर्व के मौके पर ही हुई. उन्होंने भोजपुरी, मैथिली और मगही भाषाओं के साथ-साथ बॉलीवुड गानों को भी अपनी आवाज दी थीं. आपको बताते हैं उनके 3 पॉपुलर बॉलीवुड गाने, जो हमेशा फैंस याद रहेंगे.

  1. ‘काहे तोहसे सजना’

बिहार की लोक गायिका शारदा सिन्हा ने सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म मैंने प्यार किया में ‘काहे तोहसे सजना’ गाना गाया था. फिल्म 1989 में आया था. सॉन्ग सलमान खान और भाग्यश्री पर फिल्माया गया है. इस गाने के बोल है-

कहे तोसे सजना, कहे तोसे सजना
ये तोहरी सजनिया..
पग पग लिये जाऊं, तोहरी बलइयां मैं
पग पग लिये जाऊं, तोहरी बलइयां…

2. बाबुल

शारदा सिन्हा ने फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ में बाबुल सॉन्ग गाया था. ये गाना काफी भावुक करने वाला है और आज भी शादियों के दौरान बजता है. ये सॉन्ग मोहनीश बहल और रेणुका शहाणे पर फिल्माया गया था. इस गाने के बोल है-

बाबुल जो तुमने सिखाया
जो तुमसे पाया
साजन घर ले चली,
साजन घर ले चली,
साजन घर मैं चली

3.’तार-बिजली से पतले हमारे पिया’

नवाजुद्दीन सिद्दीकी, ऋचा चड्ढा, हुमा कुरैशी स्टारर फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में शारदा सिन्हा ने ‘तार-बिजली से पतले हमारे पिया’ गाना गाया था. इस गाने के बोल है-


तार बिजली से,
तार बिजली से पतले हमारे पिया
ऊ री सासु बता तूने ये क्या किया
तार बिजली से पतले हमारे पिया
सुख के हो गये है छुअरे पिया
सुख के हो गये है छुअरे पिया
बेचारे पिया सब हरे पिया…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >