ब्लैक साड़ी में एक्ट्रेस का जलवा, समर सिंह का चैता गीत ‘कटनिया करे में’ वायरल

Samar Singh New Chaita Song 2026 Kataniya Kare Mein: समर सिंह और सृष्टि भारती की आवाज से सजा ‘कटनिया करे में’ सॉन्ग दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. आइए गाने का वीडियो यहां देखिए.

Samar Singh  New Chaita Song 2026 Kataniya Kare Mein: भोजपुरी ए्क्टर समर सिंह का नया चैता गीत ‘कटनिया करे में ’ 26 मार्च 2026 को रिलीज होते ही तेजी से वायरल हो रहा है. यह गाना समर सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया है और रिलीज के कुछ ही घंटों में इसे हजारों व्यूज मिल चुके हैं और ये लगातार बढ़ रहे हैं.

सॉन्ग का वीडियो

वीडियो में दिखा एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

इस नए गाने को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. खास बात यह है कि चैता सीजन में रिलीज हुआ यह गाना फैंस को खूब पसंद आ रहा है. गाने की धुन और देसी अंदाज लोगों को अपनी ओर खींच रहा है. इस पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. ‘कटनिया करे में ’ समर सिंह के साथ सृष्टि भारती ने अपनी आवाज दी है. गाने के बोल रवि यादव ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक राहुल यादव ने तैयार किया है. गाने के वीडियो में समर सिंह के साथ एक एक्ट्रेस नजर आ रही हैं, जिन्होंने ब्लैक कलर की साड़ी पहनकर शानदार परफॉर्मेंस दी है. उनकी अदाएं और एक्सप्रेशन गाने को और भी खास बना रहे हैं.

गाने के अन्य टीम के लोग 

  • निर्देशक:-पप्पू वर्मा
  • कोरियोग्राफर:-घायल सिंह, अमन
  • डीओपी:-प्रिंस सिंह जानू
  • एडिटर:-पप्पू वर्मा, रवि यादव
  • कॉन्सेप्ट :- समर मोदी
  • क्रिएटिव/डिजिटल हेड:- एसके आनंद यादव
  • कंपनी/लेबल:- समर सिंह ऑफिशियल

यूजर्स के कमेंट्स 

सॉन्ग पर कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर @siddhantmusicworld ने लिखा, जियो हो शेर. यूजर @SKSINGH089 ने लिखा, सुपर हिट है गाना. यूजर @AjayKumarAjayKumar90902 ने लिखा, समर भैया का कोई जवाब नहीं. लव यू. यूजर @kishankumarchauhan2707 ने लिखा, सुपर सॉन्ग भैया जी. यूजर @ShivamSonker-s6g ने लिखा, सुपर भैया. 

यह भी पढ़ें- खेसारी लाल यादव-नीलम का रोमांस छाया, ‘राते भर में’ ने पार किए 8 मिलियन व्यूज

यह भी पढ़ें– खेसारी लाल का नया गाना ‘मटर के छेमी’ रिलीज, आकांक्षा पुरी संग दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >