समर सिंह का ‘लहंगवा लाले हो लाल’ रिलीज, वीडियो में छाया खुशी राज का जादू

Samar Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में समर सिंह और शिल्पी राज का लेटेस्ट होली ट्रैक ‘लहंगवा लाले हो लाल’ रिलीज होते ही सुर्खियों में आ गया है. म्यूजिक वीडियो में खुशी राज अपनी अदाओं से फैंस का ध्यान खींच रही हैं.

Samar Singh New Bhojpuri Song: होली के सीजन के बीच समर सिंह और शिल्पी राज की हिट जोड़ी एक और नया भोजपुरी गाना लेकर आई है. ‘लहंगवा लाले हो लाल’ गाने  में दोनों सिंगर्स  की आवाज ने  चार चांद लगा दी है. वहीं म्यूजिक वीडियो  में भोजपुरी एक्ट्रेस खुशी राज नजर आती हैं, जो अपनी खूबसूरती से जलवा बिखेर रही है. तेज म्यूजिक और मस्ती भरे बोल के कारण यह गाना रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने को दर्शक SS Records Bhojpuri  के यूट्यूब चैनल सुन सकते हैं.

अपने जीजा से नाराज दिखी खुशी राज

समर सिंह और शिल्पी राज की एनर्जेटिक आवाज, तेज बीट्स और रंगीन लोकेशन मिलकर गाने को और शानदार बना रहे है. वहीं म्यूजिक वीडियो में खुशी का ग्लैमरस और चुलबुला अंदाज देखने को मिलता है, जो पूरे ट्रैक को और अट्रैक्टिव बना रहा है. समर अपनी ऑन स्क्रीन साली (खुशी राज) के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आते है. दोनों की केमिस्ट्री, रंगीन लोकेशन और डांस मूव्स को दर्शक खूब पसंद कर रहे है. समर अपनी साली से कहते हैं कि अभी तो मैं रंग भी नहीं लगाया और तुम पहले ही नाराज हो गई हैं. इस पर साली शिकायत करते हुए कहती है कि उन्हें लगा था गाल पर गुलाल लगाओगे, लेकिन तुमने तो नए लहंगे को ही रंगों से लाल कर दिया. इसके बाद समर मजाकिया अंदाज में जवाब देते हैं कि ‘अरे तो होली है रंग ना परी’, और इसी के साथ गाने का मस्ती भरा माहौल और रंगीन हो जाता है. खबर लिखे जाने तक गाने पर 2 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और यह आंकड़ा लगातार आगे बढ़ता जा रहा है.

गाने की कास्ट

  • सॉन्ग – लहंगवा लाले हो लाल
  • सिंगर – समर सिंह और शिल्पी राज
  • एक्ट्रेस – खुशी राज
  • लिरिक्स – आलोक यादव
  • म्यूजिक – अभिराम पांडे
  • कॉन्सेप्ट – समर मोदी
  • डायरेक्टर – पप्पू वर्मा
  • डीओपी –  मनोज विश्वकर्मा और सजन
  • एडिटर – मुराली चौरसिया
  • डीआई – रोहित सिंह
  • प्रोडक्शन – अनुराग सिंह रौकी
  • कम्पनी – SS Records Bhojpuri

ये भी पढ़े: शिल्पी राज का नया होली गीत ‘देवरों से छुवाल हो’ हुआ रिलीज, रंगों में घुली देवर-भाभी की नोकझोंक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >