Viral Video: किसकी जुदाई में तड़प रही रानी चटर्जी, बोलीं- तुमसे जुदा होके हम तबाह हो गए…

Rani Chatterjee Bhojpuri Video: भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस रानी चटर्जी का एक वीडियो सामने आया है, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. वीडियो में वह काफी खूबसूरत लग रही है. वीडियो में एक्ट्रेस अपने टूटे हुए दिल का हाल बता रही है.

Rani Chatterjee Bhojpuri Video: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में रानी लाल कलर की साड़ी में दिख रही है. उनका एथनिक लुक काफी जबरदस्त लग रहा है. गले में हार, बालों में गजरा, माथे पर बिंदी लगाए रानी बेहद खूबसूरत लग रही है. ऐसा लग रहा है कि उनका ये वीडियो किसी सेट से लिया गया है. वीडियो में एक्ट्रेस ‘तुमसे जुदा होके हम तबाह हो गए…’ पर एक्सप्रेशन देती दिख रही है. ये रील इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं. इसपर कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, किससे जुदा होकर आप जुदा हो गई रानी जी. एक यूजर ने लिखा, मैडम आपको किसका इंतजार है. एक यूजर ने लिखा, वाह रानी जी. एक यूजर ने लिखा, सेट पर रील बना रही है आप. एक यूजर ने लिखा, आपकी मुस्कान बहुत प्यारी है. गौरतलब है कि रानी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म अम्मा को लेकर चर्चा में है. फिल्म की शूटिंग की तसवीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. फिल्म में उनके को-स्टार राकेश बाबू ने उनके लिए लंबा सा पोस्ट भी लिखा था. साथ ही बताया था कि एक्ट्रेस के साथ काम करके उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला.

यह भी पढ़ें- ऐसा क्या हुआ जो पानी की टंकी पर चढ़ गई रानी चटर्जी, फैंस ने पूछा- टंकी पंचायत सीरीज के फुलेरा गांव की तो…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >