Rani Chatterjee Net worth: करोड़ों की मालकिन हैं रानी चटर्जी, 45 की उम्र में भी लेती हैं तगड़ी फीस, जानें उनकी नेट वर्थ

Rani Chatterjee Net worth: भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय एक्ट्रेस रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. रानी ने अपने 21 साल के फिल्मी करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. चलिए आपको उनकी नेट वर्थ के बारे में बताते हैं.

Rani Chatterjee Net Worth: अगर आज के दौर में भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्रियों की बात की जाए, तो इसमें रानी चटर्जी का भी नाम आता है. रानी ने साल 2003 में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था और अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया. उन्हें बॉलीवुड की लेडी सिंघम के नाम से भी जाना जाता है. सबसे पहले उन्होंने फिल्म ‘ससुरा बड़ा पैसावाला’ किया था और ये सुपरहिट रही थी. रानी ने अपने दम पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था. आज वह करोड़ों की मालकिन है और एक फिल्म में काम करने के लिए तगड़ी फीस लेती है.

रानी चटर्जी ने 300 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में किया काम

ससुरा बड़ा पैसा वाला के बाद रानी चटर्जी ने कई सुपरहिट फिल्में दी और उसके बाद उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में खुद को स्थापित किया. रानी ने देवरा बड़ा सतावेला, रानी नं. 786, घरवाली बाहरवाली, बंदन टूटे ना, चोर मचाए शोर जैसी मूवीज की. देवरा बड़ा सतावेला में उनका एक्शन अवतार दर्शकों को काफी पसंद आया था. फिल्मों के अलावा उन्होंने सिंगिंग में भी अपना हाथ अजमाया है. कई म्यूजिक वीडियो में भी वह नजर आ चुकी है. उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. रानी, रोहित शेट्टी को शो खतरों के खिलाड़ी 10 में खतरनाक स्टंट करते भी दिख चुकी है. उन्होंने एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुए वेब सीरीज मस्तराम में एक्टिंग किया था.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

रानी चटर्जी की नेट वर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 45 वर्षीय एक्ट्रेस रानी चटर्जी की नेट वर्थ 37 करोड़ रुपए है. अपने 21 साल के फिल्मी करियर में एक्ट्रेस ने सारे तरह के रोल फिल्मों में निभाए है. वह लीड एक्ट्रेस के अलावा, फिल्मों में आइटम सॉन्ग, सपोर्टिंग रोल और कैमियो रोल जैसी भूमिका कर चुकी हैं. एक फिल्म में काम करने के लिए एक्ट्रेस 25-30 लाख रुपये की फीस लेती है. वह हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक है. वह स्टेज शो से भी तगड़ी कमाई करती है. रिपोर्ट्स की मानें तो स्टेज शो के लिए वह 5-10 लाख रुपये लेती है. इसके अलावा वह हिंदी और साउथ की फिल्मों में डब करके भी कमाई करती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >