1 मिलियन क्लब में शामिल हुआ ‘दुनो हाथे कमर धरा’, इंटरनेट पर छाया क्रेज

Rakesh Mishra Bhojpuri Song: ‘दुनो हाथे कमर धरा’ ने 1 मिलियन व्यूज पार कर धमाल मचा दिया है. राकेश मिश्रा की आवाज और नीतू यादव के डांस ने गाने को सुपरहिट बना दिया.

Rakesh Mishra Bhojpuri Song Duno Hathe Kamar Dhara: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों एक लोकगीत तेजी से लोगों के बीच छाया हुआ है. ‘दुनो हाथे कमर धरा’ नाम का यह गाना यूट्यूब पर शानदार प्रदर्शन कर रहा है और 10 लाख (1 मिलियन) से ज्यादा व्यूज़ हासिल कर चुका है. रिलीज के बाद से ही यह गाना लगातार ट्रेंड कर रहा है और दर्शकों की प्लेलिस्ट में जगह बना चुका है.

राकेश मिश्रा और नीतू यादव की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल

इस गाने को अपनी आवाज दी है भोजपुरी के लोकप्रिय गायक राकेश मिश्रा ने. उनकी दमदार गायकी ने एक बार फिर फैंस को प्रभावित किया है. वहीं वीडियो में उनके साथ नजर आ रही हैं नीतू यादव, जिनकी एनर्जी और डांस स्टाइल ने गाने को और आकर्षक बना दिया है. दोनों की जोड़ी स्क्रीन पर काफी शानदार लग रही है, जिसे दर्शक बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं. इसके बोल और धुन प्रकाश बारूद ने तैयार किए हैं. वीडियो का निर्देशन आशीष सत्यार्थी ने किया है. इस प्रोजेक्ट को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के बैनर तले बनाया गया है.

अगर नहीं देखा वीडियो, तो यहां देखिए

राकेश मिश्रा ने गाने को बताया दिल के करीब

गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार का कहना है कि उनका फोकस हमेशा क्वालिटी कंटेंट देने पर रहता है. उन्होंने बताया कि इस गाने के निर्माण में हर पहलू पर खास ध्यान दिया गया है, चाहे वह म्यूजिक हो या वीडियो प्रेजेंटेशन. खुद राकेश मिश्रा ने भी इस गाने को अपने दिल के करीब बताया है और कहा कि उन्हें पहले से ही भरोसा था कि दर्शक इसे पसंद करेंगे. वहीं नीतू यादव ने फैंस का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह गाना एक फुल एंटरटेनमेंट पैकेज है.

यह भी पढ़ें- खुशी कक्कड़ का नया रंगदारी सॉन्ग ‘बिगहा के बिगहा 2.0’ रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा धूम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >