Pawan Singh Sathe Filim Song: पवन सिंह साथे फिलीम ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देसी अंदाज ने जीता दिल

सर्वेश सिंह और शिवानी सिंह का जबरदस्त गाना “पवन सिंह साथे फिलीम” रिलीज हो गया है. गाने के प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं, जिन्होंने देसी अंदाज और भोजपुरी फ्लेवर को शानदार तरीके से पेश किया.

भोजपुरी के पॉवर स्टार पवन सिंह का भौकाल ऐसा है, कि उनका सिक्का हर जगह चलता है. उनके नाम से कई भोजपुरी गाने भी बन चुके हैं. शिवानी का नया गाना “पवन सिंह साथे फिलीम” रिलीज के बाद से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. गाने को सर्वेश सिंह और शिवानी सिंह ने अपनी आवाज में गाया है.

“पवन सिंह साथे फिलीम” गाने ने मचाया धमाल

वहीं इसके बोल प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं, जिन्होंने देसी अंदाज और भोजपुरी फ्लेवर को शानदार तरीके से पेश किया. वहीं म्यूजिक का जिम्मा प्रियाशु सिंह ने संभाला है. गाने का संगीत काफी कैची और डांसिंग मूड वाला है, जो सुनते ही लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता है. गाने के बोले हैं, ”गांववां में तू करेलू शहरी फैशन हो, इज्जत डूबाबे ला के भय मन हो… रील बनाईग हिरोईन हो जाएब राजाजी… पवन सिंह संग फिल्म में आइब राजाजी.”

“पवन सिंह साथे फिलीम” गाने के बारे में

गाने पर एक यूजर ने अपनी एक्साइटमेंट दिखाते हुए लिखा, ”पावर स्टार पवन भईया को कौन कौन फैन हैं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”पावर स्टार.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”बहुत अच्छा गाना है… पावर है भाई.”वीडियो को पैराडाइज प्रोडक्शन ने तैयार किया है, जिसमें मनोरंजन और भोजपुरी स्टाइल का भरपूर तड़का देखने को मिलता है. गाने में कलाकारों की शानदार परफॉर्मेंस और रंगीन प्रस्तुति इसे और आकर्षक बनाती है. निर्माता धनु प्रताप सिंह ने इस प्रोजेक्ट को बड़े स्तर पर तैयार किया है. “पवन सिंह के फिलीम” एल्बम का यह गाना रिलीज के बाद सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस शानदार भोजपुरी गीत को मां गायत्री रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल म्यूजिक लेबल के तहत रिलीज किया गया है.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar TV Premiere: अब टीवी पर देखिये धुरंधर, जानिए किस चैनल पर आएगी रणवीर सिंह की फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >