Pawan Singh Kamariya Pe Saree: पवन सिंह के नए गाने कमरिया पर साड़ी ने मचाया तहलका, दो हसीनाओं के इश्क में हुए गिरफ्तार

Pawan Singh Kamariya Pe Saree: भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का नया गाना कमरिया पर साड़ी रिलीज हो गया है. गाने के म्यूजिक और बीट इतने जबरदस्त है कि फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं.

Pawan Singh Kamariya Pe Saree: भोजपुरी स्टार पवन सिंह इन-दिनों अपनी पत्नी ज्योति संग को लेकर सुर्खियों में बने हुए है. उनकी वाइफ में उनपर कई तरह के आरोप लगाए. जिसमें उनसे ना मिलना शामिल है. जिसके बाद एक्टर ने भी पलटवार करते हुए कहा कि वह झूठ बोल रही हैं. वह मुझसे सिर्फ चुनाव के बारे में बात करती हैं. इन सब विवादों के बीच अब पावर स्टार का नया भोजपुरी गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. इसमें पवन भैया एक नहीं बल्कि दो हसीनाओं संग इश्क फरमाते नजर आ रहे हैं.

पवन सिंह का नया गाना ‘कमरिया पर साड़ी’ रिलीज

पवन सिंह के नए गाने का नाम ‘कमरिया पर’ साड़ी है. इसमें एक्टर दो हसीना अंजलि सिंह और श्रुति जायसवाल संग डांस कर रहे हैं. तीनों की केमेस्ट्री आग लगाने वाला है. गाने का म्यूजिक इतना जबरदस्त है कि आप झूमने पर मजबूर हो जाएंगे और पवन सिंह की आवाज जादुई लग रही है. इस सॉन्ग को पवन सिंह ने गाया है और म्यूजिक और लिरिक्स शब्बीर अहमद ने दिया है. अभी तक गाने को 1 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं

कमरिया पर साड़ी सॉन्ग को फैंस कर रहे हैं पसंद

पवन सिंह के नए गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “जलवा है भोजपुरी स्टार बॉस का… एकदम गर्दा उड़ा रहे हैं पावर स्टार… गाना जरूर सुपरहिट होगा.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “बिना किसी को बताए गाना को रिलीज करने के बाद भी आग लगा दिए हैं…. पवन सिंह ट्रेंडिंग है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “फायर मोड में आ गए हैं… बहुत अच्छा है, गर्दा मचा दिया…आपकी आवाज ही जबरदस्त है.’’

यह भी पढ़ें- Housefull 5 On TV: अब टीवी पर देख सकेंगे हाउसफुल 5, मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, जानें कहां कर सकते हैं एंजॉय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >