Pawan Singh New Bhojpuri Song: ब्लैक लुक में काली गद्दी पर बैठे पावर स्टार पवन सिंह की दबंग एंट्री, ‘धमाका’ गाने का पोस्टर आते ही वायरल

Pawan Singh New Bhojpuri Song: पवन सिंह के नए भोजपुरी सॉन्ग ‘धमाका’ की अनाउंसमेंट एक जबरदस्त पोस्टर के साथ हो गई है, जिसमें पावर स्टार ब्लैक लुक में काली गद्दी पर बैठे नजर आ रहे हैं. आइए इसकी डिटेल्स बताते हैं.

Pawan Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार और टीआरपी किंग पवन सिंह एक बार फिर बड़े धमाके के लिए तैयार हैं. हाल ही में उनके अपकमिंग सॉन्ग ‘धमाका’ का पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है.

पोस्टर में पवन सिंह काली गद्दी पर बैठे, ब्लैक आउटफिट और तावदार मूंछों के साथ एक दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं. उनकी यह इंटेंस लुक वाली फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है. यह अपकमिंग सॉन्ग Saregama Hum Bhojpuri के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा. ऐसे में जानें इसकी टीम और बाकी डिटेल्स.

यहां देखें गाने का पोस्टर-

पवन सिंह के ‘धमाका’ का धमाकेदार रिलीज

Saregama Hum Bhojpuri ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “TRP किंग पवन सिंह के आवाज में आ रहल बा ‘DHAMAKA’. बड़े धमाके के लिए तैयार हो जाइए! गाना कल रिलीज होखे वाला बा.”

पोस्टर के आते ही फैंस का उत्साह चरम पर है. एक यूजर ने लिखा,“लुक ही ब्लॉकबस्टर है… गाना तो रिकॉर्ड तोड़ेगा.” कई ने उन्हें पावर स्टार, टीआरपी किंग, और सुपरस्टार कहकर तारीफों की बरसात की.

‘धमाका’ गाने की टीम

  • सिंगर: पवन सिंह & शिल्पी राज
  • एक्ट्रेस: त्रिशाकर मधु
  • म्यूजिक: शुभम राज GBR
  • लिरिक्स: प्रिंस घन दुबे

गाने की अनाउंसमेंट के बाद से ही पवन सिंह और त्रिशाकर मधु की केमिस्ट्री को लेकर भी फैंस बेहद एक्साइटेड हैं.

पवन सिंह वर्क फ्रंट

हाल ही में पवन सिंह का बॉलीवुड सॉन्ग ‘ले जायेंगे तेरे सजना’ रिलीज हुआ, जिसे उन्होंने पलक मुच्छल के साथ गाया है. सना सुल्तान और श्रद्धा शंकलेशा के साथ उनका वीडियो यूट्यूब पर खूब पसंद किया गया.

वहीं, उससे पहले उनका दमदार ट्रैक ‘एक बिहारी सौ पे भारी’ भी खूब चर्चाओं में रहा, जिसमें रोमांस, स्वैग और एक्शन का शानदार मेल देखने को मिला.

यह भी पढ़ें: Pawan Singh Babuaan Song: पवन सिंह का रोमांटिक सॉन्ग ‘बबुआन’ बना मेगा ब्लॉकबस्टर, यूट्यूब पर पार किए 225 मिलियन व्यूज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >