Pawan Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्टर पवन सिंह फैंस के लिए नया गाना लेकर आ रहे हैं. सॉन्ग का पोस्टर पावर स्टार ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस सॉन्ग का नाम ‘बेडरूम में राजा’ है. इस सॉन्ग से पहले पवन सिंह का गाना ‘धमाका’ ने सोशल मीडिया पर धमाका मचा दिया था. सॉन्ग के लिरिक्स और म्यूजिक काफी जबरदस्त थे. अब फैंस को उनके नये सॉन्ग का इंतजार है. फिलहाल एक्टर ने ये नहीं बताया कि सॉन्ग किस दिन रिलीज होगा. उन्होंने अपने पोस्ट में सिर्फ लिखा है कि सॉन्ग जल्द आ रहा है.
पवन सिंह का नया गाना ‘बेडरूम में राजा’ का पोस्टर आया सामने
टीआरपी किंग पवन सिंह ने अपने इंस्टग्राम पर लेटेस्ट सॉन्ग ‘बेडरूम में राजा’ का पोस्टर शेयर किया है. पोस्टर देखकर लग रहा कि ये सॉन्ग रोमांटिक होगा. ये सॉन्ग पवन और शिल्पी राज की आवाज में सुनने को मिलेगा. गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है और शब्द रौशन सिंह विश्वास का है. गाने के डायरेक्टर भिभांशु तिवारी है और प्रोड्यूसर वंश सिंह है. वीडियो में पावर स्टार के साथ अर्पणा मलिक नजर आएंगी. पोस्टर पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, गाना रिलीज करो भाई. एक यूजर ने लिखा, भाई पोस्टर बवाल है. कई यूजर्स ने दिल वाला इमोजी बनाया.
इस फिल्म में नजर आएंगे पवन सिंह
हाल ही में पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि उनकी आने वाली फिल्म ‘दानवीर’ है, जिसकी शूटिंग लखनऊ में हो रही है. फिल्म में समर सिंह भी है और इसके अलावा प्रकाश जायस, संजय वर्मा, निशा झा और सुनीता मौर्या भी मूवी में हैं. फिल्म का निर्देशन मनोज नारायण है और उन्होंने ही कहानी लिखी है. फिल्म को लेकर एक्टर ने इसे दर्शकों से प्यार देने को कहा. साथ ही फिल्म की कहानी को लेकर राइटर की तारीफ भी की थी.
