भौकाल मचा रहा पवन सिंह का ये गाना, अबतक आ चुके हैं 5 मिलियन व्यूज, एक बार सुनने से नहीं भरेगा मन, VIDEO

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह का एक गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. गाना लेटेस्ट नहीं है, फिर भी इसपर खूब सारे व्यूज आ रहे हैं. आप भी देखिए ये धांसू सॉन्ग.

भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह का सॉन्ग यूट्यूब पर आते ही छा जाता है. उनका सॉन्ग गांजा ए जीजा जी यूट्यूब पर पांचवें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. वीडियो पर अबतक 5,716,841 व्यूज आ गए है और ये व्यूज बढ़ ही रहे हैं. गाने को पवन सिंह और अंजलि आर्या ने अपनी आवाज दी है और गाने के बोल आर आर पंकज ने लिखा है. इसके संगीत निर्देशक प्रियांशु सिंह है और ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन ने अपने यूट्यूब पर पोस्ट किया है. पवन सिंह का ये गाना भोले बाबा को लेकर है और ये सावन के महीने में रिलीज किया गया था. हालांकि अभी तक ये यूट्यूब पर छाया हुआ है और दर्शक इसे पंसद कर रहे हैं. वीडियो में सिंगर खुद को भोले बाबा का चेला बता रहे हैं और अपनी साली से बात कर रहे हैं. वो अपनी साली से कहते हैं, कि उन्हें दो चिलम पीकर नशा चढ़ गया है. ऐसे में उनकी साली उनसे पूछती है अब वो लोग बाबा की नगरी कैसे जाएंगे क्योंकि उन्हें तो चिलम चढ़ गया है.

Also Read- पवन सिंह भोलेनाथ बनकर चले चांदनी सिंह को मनाने, यूट्यूब पर आए 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज

Also Read- Sawan के महीने में जरूर सुने ये भोजपुरी गाने, आप भी भोलेनाथ की भक्ति में झूम उठेंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >