Pawan Singh On First Wife Neelam: भोजपुरी बवाल में पवन सिंह गदर मचा रहे हैं. अपने बिहारी टोन से एक्टर दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. इस रियालिटी शो में पवन ने बताया कि आखिर लाइमलाइम और शोर शराबे के बाद वह असल जिंदगी में कैसे हैं. उन्होंने कई अनसुनें किस्से भी सुनाये. अब लेटेस्ट प्रोमो में अभिनेता अपनी पहली पत्नी नीलम सिंह को यादकर भावुक हो गए. उन्होंने उन्हें अपना सबकुछ बताया. साथ ही कहा कि उनके जाने की कमी आज भी उन्हें महसूस होती है.
Pawan Singh Emotional Remembering First wife Neelam: पहली पत्नी नीलम को यादकर इमोशनल हुए पवन सिंह
जियो हॉटस्टार ने एक नया प्रोमो जारी किया है. इसमें पवन सिंह अपनी पहली पत्नी को खोना का दर्द बयां कर रहे हैं. भारी मन से भोजपुरी पावरस्टार कहते हैं, मैंने अपने जीवन में एक देवी पाया था और उसे खो दिया. इस शरीर में जबतक जान रहेगा, तब तक यही हमारी जीवन है. एक फिल्म की शूटिंग कर रहा था. घर आते आते काफी लेट हो गया. अंदर आया और रूम का दरवाजा खोला, तो देखा कि दुनिया खत्म.फिर अभिनेता इमोशनल हो जाते हैं और रोने लगते हैं.
Who Was Pawan Singh First Wife: कौन थी पवन सिंह की पहली पत्नी
पवन सिंह ने साल 2014 में नीलम के साथ धूमधाम से शादी की थी. हालांकि, शादी के सिर्फ एक साल बाद 2015 में नीलम ने आत्महत्या कर ली थी. नीलम, अभिनेता पवन सिंह के बड़े भाई की साली थीं. उस समय पवन की भाभी की ओर से दावा किया गया था कि अभिनेता काम में इतना व्यस्त रहते थे कि पत्नी को टाइम नहीं दे पाते थे. बताया गया कि इसी वजह से नीलम काफी परेशान थीं. नीलम का शव मुंबई के अंबोली स्थित फ्लैट में पंखे से लटका हुआ मिला था. उस वक्त मुंबई पुलिस की ओर से बताया गया था कि नीलम के परेशान होने की एक वजह पवन सिंह का देर रात घर लौटना भी था.
ये भी पढ़ें: पवन सिंह बेकार हैं... भोजपुरी फिल्में घटिया लगती हैं, तेज प्रताप यादव की बात सुन तमतमाए निरहुआ, बोले- क्या उखाड़े हो
ये भी पढ़ें: क्या शादीशुदा निरहुआ के साथ लिव-इन में हैं यह एक्ट्रेस? 'भोजपुरी बवाल' में उठा बड़ा सवाल, रो पड़ीं आम्रपाली
