Pawan Singh ने अक्षरा सिंह संग अपने ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी, कहा- गद्दारी वाला प्यार कभी…

Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में रहते हैं. अब सिंगर ने अक्षरा सिंह संग अपने ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ी है.

Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह को आज किसी परिचय की जरुरत नहीं है. सिंगर की पॉपुलैरिटी पूरे वर्ल्डवाइड फैली हुई है. हर कोई लॉलीपॉप लागेलू एक्टर की एक झलक पाने के लिए बेताब रहता है. पवन के गानें रिलीज होते ही ट्रेडिंग में चले जाते हैं. हालांकि एक्टर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं. अब पहली बार उन्होंने अक्षरा सिंह संग अपने ब्रेकअप पर बात की है. साथ ही बताया कि आखिर किसकी गलती थी और कहां बात बिगड़ी.

अक्षरा सिंह को लेकर क्या बोले पवन सिंह

दरअसल भोजपुरी सुपरस्टार शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर पहुंचे. जहां उनसे अक्षरा सिंह का जिक्र किया गया. इसपर एक्टर ने कहा, ”जो सो गया है, उसको बोलकर क्यों जगाना है. अगर मैं कुछ बोलूंगा तो फिर से सबकुछ शुरू हो जाएगा.” उन्होंने कहा, ”सौ बात की एक बात, जब सबकुछ बनाकर ही बोलना है, सब जब दिमाग से ही बोलना है, तो हर बात की सफाई नहीं देना चाहता, क्योंकि भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं.” उन्होंने कहा, पवन को कोई पैसे से नहीं खरीद सकता है, आंसू पर वह बिक जाता है.

अक्षरा सिंह संग क्यों हुआ था पवन सिंह का ब्रेकअप

पवन सिंह ने उन आरोपों पर भी चर्चा की, जिसमें अक्षरा सिंह ने कहा था कि वह उनसे बहुत प्यार करती थी, उनसे शादी करना चाहती थी. उनके घर हर रोज जाती थी, उनके लिए खाना बनाती थी, सारा काम करती थी. उनकी दिनचर्या की सारी जिम्मेदारी थी. इसपर पवन सिंह ने कहा कि हां मैंने उनसे कहा था कि रहना है तो ढंग से रहिए, नहीं तो टाटा-बाय बाय. मैं किसी की मनमानी बर्दाशत नहीं कर सकता है. उन्होंने कहा, ”मैं अगर सही हूं तो सही का साथ दूंगा. अगर मैं भी कुछ गलत करता तो ये बर्दाशत करता. मुझे सही करना और सही लोग पसंद है.”

क्या पवन सिंह ने कभी अक्षरा के साथ किया दुर्व्यवहार

पवन सिंह ने अक्षरा संग दुर्व्यवहार पर बात करते हुए कहा, ये उनके आत्मा को पता होगा कि मैंने उनके साथ क्या किया होगा. एक्टर ने ये भी कहा कि क्या आपने अक्षरा से नहीं पूछा कि उनको सिंगिंग किसने सिखाया. अक्षरा के माता-पिता ने मुझसे रिक्वेस्ट किया था कि मेरी बेटी को गाने का काफी शौक है. मैंने उन्हें अपना सावन का एक सुपरहिट सॉन्ग भी दे दिया. ऐसा कोई कर सकता है. अक्षरा सिंह को माइक पर खड़ा होने का हिम्मत नहीं थी. मैंने गवाया, सबकुछ देखा, मशीनरी करवाया. बाद में जब सॉन्ग रिलीज हुआ और सुपरहिट हो गया. जीवन में वह मस्त रहे, खुश रहे. इससे आगे कुछ नहीं बोल सकता है.

क्या अक्षरा सिंह से पवन सिंह को प्यार था

जब उनसे पूछा किया कि क्या पवन सिंह को प्यार था अक्षरा सिंह से, और अफसोस हुआ कि हर चीज अच्छे से हैंडल किया जा सकता था. इसपर सिंगर ने कहा, मैंने जीवन में किसी से गद्दारी वाला प्यार किया किया है, चाहे वो लड़का हो या लड़की. सिंगर ने आगे कहा, चीजें ऐसी हुई, समय के साथ ऐसी-ऐसी बातें कान में आई, जो मुझसे बर्दाशत नहीं हो पाया. मैं हां या ना नहीं बोल सकता, बस समझदार के लिए इशारा काफी है. मैं गद्दारी बर्दाशत नहीं कर सकता. मैं हमेशा चाहता हूं कि हर किसी का भला हो, चाहे मेरा क्यों न काम बिगड़ जाए. बस पवन का ये कंधा कलंकित है.

Also Read- भौकाल मचा रहा पवन सिंह का ये गाना, अबतक आ चुके हैं 5 मिलियन व्यूज, एक बार सुनने से नहीं भरेगा मन, VIDEO

Also Read- Sunil Shetty की इस फिल्म का बनने जा रहा है भोजपुरी रीमेक, एक्शन अवतार में दिखेंगे पवन सिंह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >