Pawan Singh ने बोलबम सॉन्ग ‘काशी में शिव शंकर’ को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये मेरे दिल के काफी करीब…

1 / 1
Pawan Singh ने बोलबम सॉन्ग ‘काशी में शिव शंकर’ को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये मेरे दिल के काफी करीब…
फुल स्क्रीन में देखें

Pawan Singh ने बोलबम सॉन्ग ‘काशी में शिव शंकर’ को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये मेरे दिल के काफी करीब…

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के गाने सावन में धूम मचा रहे हैं. बीते दिनों एक्टर का एक और नया बोलबम गाना “काशी में शिव शंकर” रिलीज हुआ था. जिसे दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला.

सावन में पावर स्टार पवन सिंह के गानों की धूम चारों ओर देखने को मिल रही है. इसी बीच पवन सिंह का एक और नया बोलबम गाना “काशी में शिव शंकर” रिलीज हो गया. इस गाने ने हर गली मुहल्ले में डंका बजा दिया है. गाने को 2.5 मिलियन से अधिक लोगों ने देख लिया है और यह तेजी वायरल हो रहा है.

इस गाने में पवन सिंह ने “काशी में शिव शंकर” की महिमा का बखान किया है. यह गाना बेहद रोमंचक और श्रद्धा से ओत-प्रोत है. इस गाने को भोजपुरी के सबसे अधिक देखे जाने वाले यूट्यूब चैनल सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज हुआ है. इस गाने के जरिए पवन सिंह ने शिव भक्तों को इसके धुन पर झूमने को मजबूर कर दिया है.

गाना “काशी में शिव शंकर” को लेकर पवन सिंह ने कहा कि भोले बाबा का आशीर्वाद है कि हमारे गाने को श्रद्धालु और भोजपुरी संगीत प्रेमी खूब पसंद कर रहे हैं. यह गाना मेरे दिल के करीब है और इस गाने की मेकिंग भी भव्य पैमाने पर की गई है.

सारेगामा हम भोजपुरी के साथ काम करना मेरे लिए खास भी है. इस कंपनी ने आज तक एक से बढ़ कर एक गाने दिए हैं. अब फिल्में भी लेकर आ रहे हैं, लेकिन उससे पहले सावन में हम लोगों ने मिलकर यह गाना लाया है. उम्मीद करते हैं कि इस गाने को इस साल का सबसे बड़ा गाना हमारे फैंस बनाएंगे.

इसमें बाबा की कृपा भी है. उन्होंने कहा कि मेरे लिए भोले बाबा और श्रोता भगवान हैं और उनके मनोरंजन के लिए अच्छे प्रोजेक्ट के साथ आता रहूंगा. वहीं, सारेगामा हम भोजपुरी ने बताया कि गाना “काशी में शिव शंकर” और पवन सिंह की सुरमई आवाज का जादू लोगों पर खूब देखने को मिल रहा है.

उन्होंने बताया कि गाना “काशी में शिव शंकर” को पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है और इसके म्यूजिक वीडियो में वे खुद अलग-अलग रूप में नजर आए हैं. उनके साथ इस गाने में सौम्या पांडेय हैं. गीतकार भागीरथ पाठक और संगीतकार शुभम राज SBR हैं. निर्देशक रवि पंडित हैं और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >