14 दिन में ही ‘सड़िया ए जान’ हिट, पवन सिंह-खुशी तिवारी की रोमांटिक केमिस्ट्री वायरल

Pawan Singh Bhojpuri Song Sadiya Ae Jaan: यह गाना पवन सिंह और खुशी के बीच एक प्यारी और रोमांटिक बातचीत को दिखाता है. पूरे गाने में पावर स्टार खुशी तिवारी की खूबसूरती और अदाओं की तारीफ करते हैं.

Pawan Singh Bhojpuri Song Sadiya Ae Jaan: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने गाने को लेकर चर्चा में हैं. उनका भोजपुरी सॉन्ग ‘सड़िया ए जान’ रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. यह गाना 13 अप्रैल को Wonder World Bhojpuri चैनल पर रिलीज किया गया था और अब तक इसे 53 लाख (5,388,261) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. सॉन्ग को पवन सिंह और खुशी कक्कड़ ने गाया है. इस सॉन्ग का वीडियो आप यहां देख सकते हैं-

‘सड़िया ए जान’ में पवन सिंह की जोड़ी एक्ट्रेस खुशी तिवारी के साथ बनी है. गाने के बोल गीतकार आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं. इस गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है. गाने की टीम-

  • वीडियो डायरेक्टर: गोल्डी जयसवाल
  • कोरियोग्राफर: सनी सोनकर
  • असिस्टेंट कोरियोग्राफर: सनी सोनकर
  • डीओपी: वजीर दादा
  • एडिट: पापु वर्मा
  • डीआई: रोहित सिंह
  • प्रोडक्शन: विष्णु सिंह लड्डू
  • लाइन प्रोडक्शन: रिज़वान खान
  • आर्ट: बब्लू
  • मेकअप: मोनू पाठक
  • स्पेशल थैंक्यू: रितिक सिंह
  • प्रोजेक्ट हेड: सुभम सिंह
  • निर्माता: अजय कुमार
  • लेबल/कंपनी: वंडर वर्ल्ड भोजपुरी

खुशी तिवारी के प्यार में डूबे पवन सिंह

इस गाने में पवन सिंह, खुशी तिवारी से प्यार भरे अंदाज में बात करते नजर आते हैं. वह उसकी खूबसूरती की तारीफ करते हुए कहते हैं कि उसका प्यार बिल्कुल सच्चा और पूरा है, जिसमें कोई मिलावट नहीं है. उसे देखते ही उन्हें खुशी महसूस होती है, खासकर जब वह काली साड़ी पहनती है तो और भी खूबसूरत लगती है. आगे वह हल्के-फुल्के अंदाज में पूछते हैं कि वह उन्हें तिरछी नजरों से क्यों देखती है और उसके गालों की तारीफ करते हैं. वहीं खुशी भी मजाकिया अंदाज में जवाब देती है और प्यार भरी बातें करती है. दोनों के बीच यह बातचीत रोमांटिक और चुलबुले अंदाज में आगे बढ़ती है, जहां पवन सिंह उसकी हर अदा की तारीफ करते हैं और कहते हैं कि चलते समय उसकी अदा और भी दिलकश लगती है.

यह भी पढ़ें- ‘राजा हो छुटिया लेला ना’ में समर सिंह का धमाल, आराध्या सिंह की अदाओं ने बढ़ाई दीवानगी

यह भी पढ़ें– अरविंद अकेला का गाना ‘सुघर सुघर माल भौजी’ रिलीज, कल्लू और प्रिया रघुवंशी की केमिस्ट्री ने बढ़ाया क्रेज

यह भी पढ़ें– ‘पोछे ओठलाली’ ने मचाया धमाल, राकेश मिश्रा और प्रिया रघुवंशी की जोड़ी छाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >