चीनी महंगी क्या हुई... अचानक ट्रेंड में आया पवन सिंह-काजल राघवानी का 9 साल पुराना गाना 'गन्ना बेच के चुम्मा लेहब'

चीनी के दाम बढ़ते ही अचानक 9 साल पुराना भोजपुरी गाना फिर से ट्रेंड करने लगा. सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि पवन सिंह की वजह से ये हुआ है. दरअसल इस सॉन्ग में पावरस्टार कहते हैं, ''चुम्मा लेहब देबू चाहे एक लाख में… चाहे चीनी हमरा मिल जाए खाख में.''

Pawan Singh Ganna Bech Ke Chumma Song: देश में चीनी के दाम क्या बढ़े, सोशल मीडिया पर एक अलग ही लेवल का ट्रेंड शुरू हो गया. लोग पूछने लगे, आखिर अचानक ऐसा क्यों हुआ. इसी सवाल के बीच भोजपुरी स्टार पवन सिंह का 9 साल पुराना गाना फिर से वायरल हो गया. काजल राघवानी के साथ फिल्माए गए इस सॉन्ग ‘चुम्मा लेहब एक लाख में’ की एक लाइन ने इंटरनेट पर तहलका मचाया है, इसमें भोजपुरी पावरस्टार कहते हैं, ''गन्ना बेच के चुम्मा लेहब हम बैशाख में… देबू चाहे एक लाख में… चाहे चीनी हमरा मिल जाए खाख में.''

Fans On Ganna Bech Ke Chumma Song: पवन सिंह के सॉन्ग पर क्या बोले फैंस

पवन सिंह के इस गाने पर एक यूजर ने लिखा, दूरदर्शी भोजपुरी गीत, जिन्होंने 9 साल पहले ही फ्यूचर की भविष्यवाणी कर ली थी. एक दूसरे यूजर ने लिखा, बिहारी सब पर भारी... उनको सबकुछ पता होता है. एक अन्य यूजर ने लिखा, इस सुपरहिट के लिए भारत तक तैयार नहीं था. पवन सिंह ने गर्दा मचा दिया.

Ganna Bech Ke Chumma Lyrics: क्या है गाने के लिरिक्स

दे दा, हो, दे दा चुम्मा, हमरा के दे दा, ना चेक लेहब, ना देहब उधारी... काहे की ए बाबू ई चुम्मा है भारी, हो, गन्ना बेच के चुम्मा लेहब हम बैशाख में, देबू चाहे एक लाख में (भुल जा). चाहे चीनी हमरा मिल जाए डार्लिंग खाख में, लेहब चुम्मा एक लाख में.

पवन सिंह और काजल राघवानी के सॉन्ग पर कमेंट

Ganna Bech Ke Chumma: गन्ना बेच के चुम्मा सॉन्ग के बारे में

यह गाना भोजपुरी फिल्म 'सरकार राज' का है. फिल्म में पवन सिंह के साथ मोनालिसा, रानी चटर्जी, अक्षरा सिंह और काजल राघवानी जैसे स्टार्स की टोली है. 'गन्ना बेच के चुम्मा' गाने को पवन सिंह, प्रियंका सिंह और मधुकर आनंद ने आवाज दी है, जबकि इसके बोल मुन्नी लाल हैंने लिखे हैं और म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है. 'सरकार राज' के निर्देशक अरविंद चौबे ने इंडिया ई-कॉमर्स लिमिटेड के बैनर तले फिल्म बनाई थी.

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Bawaal Finale: काजल राघवानी संग इस भोजपुरी एक्टर ने शराब पीकर जमकर लगाए ठुमके; भड़के तेज प्रताप बोले- 'सत्ता का आनंद...'

ये भी पढ़ें: 'Bhojpuri Bawaal' में ऐसा क्या बोल गईं आम्रपाली दुबे? निजी जिंदगी के इन बयानों पर मचा भारी घमासान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >