"आप कौन होते हैं पूछने वाले?" 'भोजपुरी बवाल' के सेट पर मीडिया पर बुरी तरह भड़कीं पाखी हेगड़े, सन्न रह गए निरहुआ

भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े ने हाल ही में 'भोजपुरी बवाल' में मीडिया के 'स्कूप कल्चर' पर अपनी भड़ास निकाली. उन्होंने कहा कि दो कलाकारों के साथ काम न करने का मतलब विवाद नहीं होता.

भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े इन दिनों अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में ‘भोजपुरी बवाल’ में बातचीत के दौरान उन्होंने मीडिया के ‘स्कूप कल्चर’ पर खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की. शो में पाखी ने कहा कि जब दो कलाकार किसी वजह से साथ काम नहीं करते हैं, तो मीडिया उनके बीच विवाद तलाशने लगता है. इस दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर सवाल पूछने वालों को भी करारा जवाब दिया.

‘स्कूप’ निकालने की कोशिश पर बोलीं पाखी

‘भोजपुरी बवाल’ के दौरान जब कलाकारों की जोड़ियों और उनके साथ काम करने को लेकर चर्चा हुई, तो पाखी हेगड़े ने मीडिया के सवालों पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि अगर कोई एक्टर और एक्ट्रेस साथ काम कर रहे हैं और बाद में किसी वजह से साथ काम नहीं करते, तो इसका मतलब यह नहीं कि उनके बीच कोई विवाद है. पाखी ने कहा,

“अगर कोई एक्टर और एक्ट्रेस अच्छे से काम कर रहे हैं और किसी वजह से साथ काम नहीं कर रहे, तो मीडिया वालों का हमेशा यह तकाजा रहता है कि कहीं कुछ ऐसे सवाल पूछें और उसमें से ‘स्कूप’ निकालें. यह मेरी लाइफ है. और इसका जवाब मुझे जिनको देना है दूंगी, या जब पूछना है पूछूंगी... आप कौन होते हैं?”

हर प्रोफेशनल दूरी को विवाद से जोड़ना सही नहीं

पाखी हेगड़े की बात का सीधा इशारा इस ओर था कि फिल्म इंडस्ट्री में दो कलाकारों का अलग-अलग प्रोजेक्ट्स पर काम करना सामान्य बात है. हर बार साथ काम न करने के पीछे लड़ाई या अनबन हो, यह जरूरी नहीं है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में किसी कलाकार की जोड़ी जब दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो जाती है, तो उनके साथ नजर नहीं आने पर फैंस के बीच भी सवाल उठने लगते हैं. ऐसे में कई बार सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में उनके बीच विवाद या मनमुटाव की अटकलें लगने लगती हैं.

ये भी पढ़ें: पाखी हेगड़े ने निरहुआ संग रिश्ते पर खोला राज, शादी के सवाल पर दिया चौंकाने वाला जवाब, फिर हुई ऐसी एंट्री

‘नो कमेंट्स’ कहकर आगे बढ़ने की बात

शो के दौरान मौजूद कलाकारों ने भी ऐसे सवालों पर ‘नो कमेंट्स’ कहने को लेकर अपनी राय रखी. उनका कहना था कि अगर किसी निजी मामले पर बात नहीं करनी है, तो सीधे जवाब देने से इनकार किया जा सकता है. पाखी के बयान ने भी इसी बात को सामने रखा कि हर सवाल का जवाब देना किसी कलाकार की मजबूरी नहीं है. खासकर जब सवाल उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा हो.

'भोजपुरी बवाल' में दिख रहा मनोरंजन का नया रंग

'भोजपुरी बवाल' एक सेलिब्रिटी टॉक और कॉमेडी शो है, जिसमें भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े सितारे एक साथ नजर आते हैं. पवन सिंह, निरहुआ, आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी, पाखी हेगड़े और कृष्णा अभिषेक जैसे कलाकार शो में इंडस्ट्री से जुड़े किस्सों, गॉसिप्स और विवादों पर खुलकर बात करते हैं. शो की खासियत कलाकारों की आपसी बॉन्डिंग, मजेदार बातचीत, नोक-झोंक और बेबाक अंदाज है, जो दर्शकों का खूब मनोरंजन करता है.

ये भी पढ़ें: आम्रपाली दुबे से पहले इस भोजपुरी हसीना को डेट कर चुके हैं निरहुआ? राज खुलते ही फैंस बोले- ये तो बड़ा बवाल है


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >