आम्रपाली दुबे से पहले इस भोजपुरी हसीना को डेट कर चुके हैं निरहुआ? राज खुलते ही फैंस बोले- ये तो बड़ा बवाल है

Nirahua Pakhi Hegde Relationship: आम्रपाली दुबे से पहले भी दिनेश लाल यादव का अफेयर रहा है. जी हां भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े ने कहा कि निरहुआ संग उनका पर्सनल रिश्ता भी था और उन्होंने शादी तक के लिए प्रपोज किया था.

Nirahua Pakhi Hegde Relationship: दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की जिंदगी का एक पुराना चैप्टर एक बार फिर सुर्खियों में है. ‘भोजपुरी बवाल’ के मंच पर पाखी हेगड़े की एंट्री ने माहौल ही बदल दिया. बातचीत के दौरान पाखी ने निरहुआ के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की और एक ऐसा दावा किया, जिसने वहां बैठे सभी लोगों को हैरान दिया.

Before Amrapali, Nirahua In Relationship With Pakhi Hegde: आम्रपाली से पहले पाखी हेगड़े संग रिश्ते में थे निरहुआ

भोजपुरी बवालका नया प्रोमो जियोहॉटस्टार की ओर से शेयर किया गया है. जिसमें एक टेबल पर आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी, रानी चटर्जी और होस्ट शुभांकर मिश्रा बैठे हुए थे. तभी दरवाजा खुलता है और पाखी हेगड़े की एंट्री होती है. फिर होस्ट उनसे पूछते हैं कि आपकी और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की जोड़ी सिर्फ प्रोफेशनल थी या पर्सनल भी रही हैं. इसपर भोजपुरी एक्ट्रेस बिना सोचे कहती हैं, पर्सनल भी थी और ये दोस्ती से ज्यादा था. यह बात सुनकर आम्रपाली शॉक्ड हो जाती हैं.


निरहुआ और पाखी हेगड़े के वीडियो पर फैंस का कमेंट

Nirhua Proposed Pakhi For Marriage: शादी के लिए पाखी को निरहुआ ने किया था प्रपोज

फिर शुभांकर मिश्रा पूछते हैं कि क्या उन्होंने आपको शादी के लिए प्रपोज किया था. इस पर पाखी की आंखें भर जाती है और वह कहती हैं, ''हां.'' आम्रपाली तुरंत कहती हैं, ''सच में ऐसा हुआ है.'' इसके बाद निरहुआ की एंट्री होती है. पाखी उन्हें देखती हैं और रोने लगती है. भोजपुरी एक्टर उनके पास आते हैं और उन्हें गले लगा लेते हैं. फिर होस्ट कहते हैं कि आज इन्होंने आपके आने से पहले बताया कि आपने एक जमाने में शादी के लिए कहा था, क्योंकि आप दोनों को प्यार था. ये सुनकर निरहुआ सोच में डूब जाते हैं.

ये भी पढ़ें: काजल राघवानी ने खोला पवन सिंह से विवाद का राज, बोलीं- ‘जबरदस्ती किसिंग सीन करने से किया था मना’

ये भी पढ़ें: कृष्णा अभिषेक बने पवन सिंह, भोजपुरी बवाल के सेट पर मचा खूब हंगामा, आम्रपाली दुबे भी नहीं रोक पाईं हंसी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >