Neelkamal Singh New Bhojpuri Song: श्वेता महारा संग Delhi NCR में पार्टी करेंगे नीलकमल सिंह, घूमेंगे जगुआर-थार में, नया गाना मचा रहा धूम

Neelkamal Singh New Bhojpuri Song: नीलकमल सिंह का नया गाना ‘दिल्ली एनसीआर’ ट्रेंड कर रहा है. सॉन्ग में नीलकमल पार्टी करने की बात कह रहे हैं. वह श्वेता महारा को अपने साथ चलने के लिए कह रहे. ये एक पार्टी सॉन्ग है.

Neelkamal Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह अपना दमदार गाना ‘दिल्ली एनसीआर’ फैंस के लिए लेकर आए हैं. सॉन्ग में नीलकमल के अपोजिट श्वेता महारा नजर आ रही है. यूट्यूब पर गाना रिलीज के साथ ही चर्चा में आ गया. नीलकमल का स्वैग का श्वेता का ग्लैमरस अंदाज फैंस के होश उड़ा देगा. सॉन्ग आज ही सारेगामा हम भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है. गाने के लाइन काफी मजेदार है. आइए गाने के बारे में बताते हैं.

‘दिल्ली एनसीआर’ का वीडियो

‘दिल्ली एनसीआर’ का गाना हुआ वायरल

‘दिल्ली एनसीआर’ को नीलकमल सिंह ने गाया है और गाने को आशुतोष तिवारी ने लिखा है. म्यूजिक शुभम राज ने दिया है. गाने को कोरियोग्राफ विष्णु कुमार ने किया है. सॉन्ग के डायरेक्टर वेंकेट महेश है और एडिटर एएसवाई फिल्म्स है.

श्वेता महारा संग ‘दिल्ली एनसीआर’ में पार्टी करना चाहते हैं नीलकमल

सॉन्ग में नीलकमल सिंह, श्वेता महारा से कह रहे हैं कि रात भर जग कर वह पार्टी करेंगे और उन्हें उनके साथ आ जाना चाहिए. सिंगर कहते हैं कि वह दिल्ली एनसीआर में जगुआर में घूमेंगे. वह कहते हैं पीवीर में जाएंगे और बार में नाचेंगे. थार में डीजी बजाकर खूब नाचेंगे. वह कहते हैं कि हम नहीं डरते हैं किसी से क्योंकि उनका भाई है सरकार में. ये एक पार्टी सॉन्ग है, जिसके बीट्स आपको झूमने पर मजबूर कर देंगे. लुक की बात करें तो श्वेता का स्टाइलिश लुक काफी उनपर सूट कर रहा है. जबकि एक्टर अपने आउटफिट में बेहद हैंडसम लग रहे.

यूजर्स बोले- पार्टी लायक गाना है

यूजर सॉन्ग पर कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, भोजपुरी के बादशाह नीलकमल सिंह. 100 मिलियन पर करना है. एक यूजर ने लिखा, नये साल में खूब बजेगा ये गाना. एक यूजर ने लिखा, पार्टी लायक गाना है नीलकमल भैया का ये. एक यूजर ने लिखा, क्या गाना है. एक यूजर ने लिखा, सुपर भैया गाना मस्त है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >