भोजपुरी में फिर गरजा नीलकमल सिंह का नाम, ‘पति के सम्पति’ हुआ वायरल

Neelkamal Singh New Bhojpuri Song: नीलकमल सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘पति के सम्पति’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर छा गया है. मजेदार लिरिक्स, देसी अंदाज और वैशाली मित्तल के साथ शानदार केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है. गाने को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.

Neelkamal Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार सिंगर नीलकमल सिंह एक बार फिर अपने नए गाने ‘पति के सम्पत्ति’ से दर्शकों के बीच छा गए हैं. मजेदार लिरिक्स, देसी अंदाज और जबरदस्त म्यूजिक से सजा यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल होने लगा है. नीलकमल सिंह की दमदार आवाज और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस ने गाने को खास बना दिया है. भोजपुरी म्यूजिक पसंद करने वाले फैंस इस ट्रैक को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

गाने के पीछे की टीम

‘पति के सम्पत्ति’ गाने को नीलकमल सिंह ने अपनी दमदार आवाज दी है और वीडियो में भी उनका शानदार अंदाज देखने को मिल रहा है. इस गाने में उनके साथ अभिनेत्री वैशाली मित्तल नजर आ रही हैं, जिनकी केमिस्ट्री वीडियो को और भी मनोरंजक बनाती है. गाने के मजेदार और देसी बोल अनिल जौनपुरी ने लिखे हैं, जबकि विक्की वाॅक्स का धांसू म्यूजिक इसे और खास बना रहा है. वीडियो का निर्देशन फ्रेम मास्टर ने किया है, जिन्होंने गाने को शानदार विजुअल टच दिया है. वहीं ऑनलाइन प्रमोशन की जिम्मेदारी संदीप सिंह ने संभाली है. गाने के डिजिटल हेड विक्की हैं और पूरे प्रोजेक्ट को Mars Orbit Entertainment द्वारा मैनेज किया गया है.

फैंस जमकर बरसा रहे प्यार

गाना रिलीज होते ही फैंस के रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर छा गए हैं. यूजर @kushwaha_nitish123 ने गाने की सफलता को लेकर लिखा, “500 million+”. वहीं @MoreDgnf ने नीलकमल सिंह के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए कमेंट किया, “Neelkamal bhaiya jindabad”. इसके अलावा @yamitamityadav7191 ने गाने को लेकर कहा, “Garda ba ho”, जबकि @vishalpandeybaba ने सिर्फ एक शब्द में अपना रिएक्शन देते हुए लिखा, “Bawal”. फैंस के इन जबरदस्त कमेंट्स से साफ है कि ‘पति के सम्पति’ लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

यह भी पढ़ें: अंकुश राजा का नया गाना ‘जिनगी में अइलू’ हुआ रिलीज, फैंस बोले- 100 मिलियन पक्का

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >