नीलम गिरी के ठुमकों ने जीता दिल, रिलीज होते ही छाया ‘देसी पीके इंग्लिश बोले’ गाना

Neelam Giri New Bhojpuri Song: नीलम गिरी और पवन पांडे का नया भोजपुरी गाना ‘देसी पीके इंग्लिश बोले’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है. शिल्पी राज की आवाज से सजा इस गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं.

Neelam Giri New Bhojpuri Song Desi Peeke English Bole: नीलम गिरी का नया भोजपुरी गाना ‘देसी पीके इंग्लिश बोले’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह गाना आज भोजपुरी वाइब ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया, जहां कुछ ही घंटों में इसके व्यूज तेजी से बढ़ने लगे हैं. भोजपुरी म्यूजिक पसंद करने वाले दर्शकों के बीच इस गाने को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

शिल्पी राज की आवाज ने बढ़ाया गाने का क्रेज

‘देसी पीके इंग्लिश बोले’ को भोजपुरी इंडस्ट्री की सिंगर शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. गाने में नीलम गिरी का ग्लैमरस और देसी अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. कभी ग्रीन साड़ी, कभी रेड तो कभी येलो साड़ी में उनका लुक बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहा है. हर फ्रेम में नीलम का स्टाइल और एक्सप्रेशन फैंस का ध्यान खींच रहा है. गाने के बोल संदीप साजन ने लिखे हैं. वहीं इसका म्यूजिक आर जय कांग ने तैयार किया है. गाने में पवन पांडे भी नजर आ रहे हैं और उनकी केमिस्ट्री नीलम गिरी के साथ दर्शकों को पसंद आ रही है.

‘देसी पीके इंग्लिश बोले’ का वीडियो

नीलम गिरी के डांस और एक्सप्रेशन ने मचाया धमाल

गाने में नीलम गिरी का डांस और उनके एक्सप्रेशन सबसे ज्यादा चर्चा में हैं. देसी अंदाज के साथ मॉडर्न टच ने गाने को और भी खास बना दिया है. भोजपुरी दर्शक खास तौर पर नीलम गिरी के फैशन और स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- वायरल हो रहा शिल्पी राज का नया गाना ‘पापा के जान है’, बेटियों के सपनों के लिए पिता ने की हर लड़ाई

यह भी पढ़ें- पिंक साड़ी पहन रीति तिवारी ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डी यादव का गाना वायरल

यह भी पढ़ें- ‘कुरुतिया के हुकवा’ गाने ने मचाया धमाल, अरविंद अकेला कल्लू और नीलम गिरी की जोड़ी फिर हुई वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >