Sunil Shetty की इस फिल्म का बनने जा रहा है भोजपुरी रीमेक, एक्शन अवतार में दिखेंगे पवन सिंह

Mohra Bhojpuri Remake: पवन सिंह इन दिनों श्रद्धा कपूर और राज कुमार राव की अपकमिंग फिल्म के सुपरहिट गाने ‘तू आई नहीं’ से सुर्खियां बटोर रहे हैं. अब जल्द ही एक्टर अपकमिंग फिल्म में रफ एंड टफ किरदार निभाते नजर आएंगे.

Mohra Bhojpuri Remake: श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 में सुपरहिट गाना ‘तू आई नहीं’ देने के बाद भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह जल्द ही एक एक्शन फिल्म के साथ नजर आने वाले हैं. दरअसल, एक्टर की इस अपकमिंग फिल्म का नाम मोहरा है. यह फिल्म सुनील शेट्टी की साल 1994 की एक्शन-थ्रिलर हिंदी फिल्म ‘मोहरा’ का भोजपुरी रीमेक है.

अरविंद चौबे करेंगे डायरेक्ट

पवन सिंह ने हाल ही में अपने इस अपकमिंग फिल्म के मुहूर्त की पिक्चर उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. जिसके नीचे उन्होंने डायरेक्टर अरविंद चौबे को टैग करते हुए नए लिखा कि, ‘नए फिल्म की शुरुआत. जय माता दी.’ फिल्म को डायरेक्ट और प्रोड्यूस अरविंद चौबे कर रहे हैं. वहीं, इस फिल्म में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस क्वीन शालिनी यादव नजर आएंगी.

Also Read Stree 2: पवन सिंह की आवाज में ‘आई नई’ गाने ने मचाया धमाल, श्रद्धा कपूर के साथ राजकुमार राव का धमाकेदार डांस

Also Read बरसात से परेशान हुई मां गौरा तो भोले बाबा ने ऐसे मनाया, पवन सिंह का नया भक्ति गीत हुआ रिलीज

रफ एंड टफ लुक में दिखेंगे पवन सिंह

पवन सिंह की फिल्म मोहरा के मेकर्स ने बताया है कि इस फिल्म में दर्शकों को पवन सिंह का रफ एंड टफ लुक देखने को मिलेगा, जिसमें वह जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे. साथ ही फिल्म में कई साउथ एक्टर्स भी दिखेंगे. पवन सिंह की इस अपकमिंग फिल्म को पैन इंडियन पर रिलीज किया जाएगा. हालांकि, फिल्म के रिलीज डेट को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. हाल ही में खबर आई थी कि अक्षय कुमार की साल 2003 की फिल्म अंदाज का भी भोजपुरी रीमेक बनाने जा रहा है, जिसमें मुख्य भूमिका निभाते खेसारी लाल यादव नजर आएंगे.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >