Mahi Shrivastav New Bhojpuri Song: माही श्रीवास्तव ने जीता दिल, शिल्पी राज का नया गाना ‘लिख लिख ए राजा जी’ रिलीज

Mahi Shrivastav New Bhojpuri Song Likh Likh Ae Raja Ji: शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘लिख लिख ए राजा जी’ आज रिलीज हो गया. सॉन्ग के वीडियो में माही श्रीवास्तव है.

Mahi Shrivastav New Bhojpuri Song Likh Likh Ae Raja Ji: भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर शिल्पी राज एक बार फिर अपने नए गाने ‘लिख लिख ए राजा जी’ से इंटरनेट पर छाई हुई हैं. रिलीज के साथ ही यह गाना यूट्यूब और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल होने लगा है. गाने में माही श्रीवास्तव और यूनिवर्सल नितिन की शानदार परफॉर्मेंस दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. ‘लिख लिख ए राजा जी’ लगातार ट्रेंड करता नजर आ रहा है.

‘लिख लिख ए राजा जी’ का वीडियो

गाने की टीम

  • गायक: शिल्पी राज
  • एक्टर्स: माही श्रीवास्तव और यूनिवर्सल नितिन
  • गीत : आशुतोष तिवारी
  • संगीत: प्रियांशु सिंह
  • वीडियो डायरेक्टर: गोल्डी जयसवाल
  • कोरियोग्राफर: सनी सोनकर
  • डिजिटल पार्टनर : विक्की यादव
  • विशेष धन्यवाद : बबली दुबे
  • निर्माता: तेज सिंह

गाने को लेकर शिल्पी राज ने क्या कहा?

गाने को लेकर शिल्पी राज ने कहा, “‘लिख लिख ए राजा जी’ एक बहुत ही प्यारा और एंटरटेनिंग गाना है. हमने इसे पूरी मेहनत और दिल से तैयार किया है. मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को यह गाना जरूर पसंद आएगा. जब भी दर्शकों का प्यार मिलता है, वह हमें और बेहतर काम करने की प्रेरणा देता है.” वहीं माही श्रीवास्तव ने कहा, इस गाने की शूटिंग का अनुभव बेहद शानदार रहा. गाने का कॉन्सेप्ट, म्यूजिक और पूरी टीम की मेहनत इसे खास बनाती है.

शिल्पी राज का लेटेस्ट गाना

‘लिख लिख ए राजा जी’ को अपनी खास आवाज से सजाया है शिल्पी राज ने और गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं. वहीं इसका संगीत प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है. गाने के वीडियो का निर्देशन गोल्डी जायसवाल ने किया है.

यह भी पढ़ें- राकेश मिश्रा का नया भोजपुरी गाना ‘बर्फ के सिल्ली’ इंटरनेट पर छाया, कानिष्का चौधरी के अंदाज ने बढ़ाया तापमान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >