Maha Shivratri 2025: महादेव की भक्ति में झूमा देगी आपको इन भोजपुरी सितारों के लोकप्रिय गीत …

Maha Shivratri 2025 Bhojpuri Bhajan: महाशिवरात्री आते ही देशभर में महादेव के भक्ति गानों की गूंज सुनाई देती हैं , महाशिवरात्री के शुभ अवसर पर भोजपुरी के सितारे पवन सिंह , खेसारी लाल यादव, निरहुआ ( दिनेश लाल यादव ) के यह गीत कर देगी आपको महादेव की भक्ति में लीन….

Maha Shivratri 2025 Bhojpuri Bhajan: महाशिवरात्री आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं. महादेव का हर भक्त इस त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं. सोशल मीडिया से लेकर हर जगह सिर्फ और सिर्फ महादेव के गाने बजते सुनाई देते हैं. इस शुभ अवसर पर, भक्त भोलेनाथ की बरात भी निकालते हैं और भोलेबाबा के भजनों और गीतों पर खूब झूमकर नाचते और गाते हैं. इस दिन सभी भक्त भगवान शिव की अराधना में लीन होते हैं.

भोजपुरी संगीत जगत में भी महाशिवरात्री के अवसर पर कई लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किये गए हैं, जो इस पर्व की महिमा को और बढ़ाते हैं. ऐसे में अगर आप महाशिवरात्री के गानों की खोज कर रहे हैं तो हम आपके लिए लेकर आये हैं खोसारी, पवन और निरहुआ जैसे कलाकारों के 5 सुपरहिट भक्ति गीत, जिसे सुनकर आप भी भोलेबाबा के रंग में रंग जाएंगे।

  1. ‘ महादेव का दिवाना ‘ इस गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज में गाया हैं. यह गीत भगवान शिव की भक्ति और महिमा का गुणगान करता हैं. इस गाने को 76 मिलियन से ज्यादा बार सुना जा चुका हैं.
  2. ‘ जय जय शिव शंकर ‘ इस गाने को खेसारी लाल ने अपने आवाज में गाया हैं जिसने भक्तों को खूब मनमोहीत किया हैं. गाने में खेसारी लाल के साथ श्वेता महारा भी नजर आ रही हैं. इस गाने को 27 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं.
  3. ‘ कांवड़ के पावर ‘ इस गीत को दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे ने गाया हैं जिसे शिव और पार्वती के रूप में दिखाया गया हैं. इस गीत पर 115 मिलियन से अधिक व्यूज हैं.
  4. ‘ भोला जी के बारात में ‘ इस गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया हैं. इस गीत में भोलेनाथ की बारात को दिखाया गया हैं. इस गीत पर 10 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं.
  5. ‘ॐ नमः शिवाय ‘ इस गाने को पवन सिंह और अलका झा ने गाया हैं.यह गाना लोगों के बिच काफी लोकप्रिय हैं. इस गाने को 10 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं.

यह भी पढ़े: Viral Video: “जॉनी-जॉनी यस पापा” का आया भोजपुरी वर्जन, छोटी बच्ची की जमकर हो रही तारीफ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >