कृष्णा अभिषेक बने पवन सिंह, भोजपुरी बवाल के सेट पर मचा खूब हंगामा, आम्रपाली दुबे भी नहीं रोक पाईं हंसी

कृष्णा अभिषेक ने 'भोजपुरी बवाल' के नए प्रोमो में पवन सिंह का मजेदार अंदाज अपनाया है. उनकी धांसू एंट्री और फनी डायलॉग सुनकर आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी और निरहुआ भी हंसी नहीं रोक पाए.

कॉमेडी स्टार कृष्णा अभिषेक एक बार फिर अपने मजेदार अंदाज से लोगों को हंसाने के लिए तैयार हैं. रियलिटी कॉमेडी शो 'भोजपुरी बवाल' का नया प्रोमो सामने आया है. इसमें कृष्णा अभिषेक भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह के अंदाज में नजर आ रहे हैं. उनका लुक और मजेदार डायलॉग सुनकर सेट पर मौजूद सभी लोग हंसने लगे.

पवन सिंह के अंदाज में कृष्णा की धांसू एंट्री

प्रोमो की शुरुआत धुएं के बीच कृष्णा अभिषेक की एंट्री से होती है. वह पवन सिंह के स्टाइल में लाल और बैंगनी रंग की जैकेट पहने नजर आते हैं. माथे पर लाल तिलक और चेहरे पर पवन सिंह जैसा स्वैग दिखता है. एंट्री के दौरान कृष्णा कहते हैं, "पावर यहीं से शुरू होला... और यहीं से खत्म" उनका यह अंदाज देखकर आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी और दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ अपनी हंसी नहीं रोक पाते.

आम्रपाली से बोले- "जरा हमको थोड़ा खुजा दो भौजी!"

कृष्णा अभिषेक पवन सिंह के किरदार में उनके मशहूर गाने "आरा के रात में..." पर डांस करते हुए नजर आते हैं. इसके बाद वह आम्रपाली दुबे के पास पहुंच जाते हैं और मजाक में कहते हैं, "जरा हमको थोड़ा खुजा दो भौजी". फिर वह निरहुआ की तरफ देखकर मजेदार अंदाज में पूछते हैं, "भैया, इजाजत है खुजवाने की?" कृष्णा की यह बात सुनकर आम्रपाली दुबे और रानी चटर्जी हंसने लगती हैं.

कृष्णा के एक और डायलॉग पर गूंजे ठहाके

कृष्णा इसके बाद पवन सिंह की नकल करते हुए कहते हैं, "मैं जो भी हूं, आप लोगों के आशीर्वाद से हूं... और आप लोग जो भी हैं... मेरे आशीर्वाद से हैं." उनका यह डायलॉग सुनकर पूरा सेट हंसी से गूंज उठता है. प्रोमो में कृष्णा का यह अंदाज दर्शकों को भी काफी पसंद आ रहा है.

कब और कहां देख सकते हैं 'भोजपुरी बवाल'?

'भोजपुरी बवाल' एक रियलिटी कॉमेडी शो है, जिसमें भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारे नजर आते हैं. यह शो जियोहॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे प्रसारित होता है

ये भी पढ़ें: पवन सिंह बेकार हैं... भोजपुरी फिल्में घटिया लगती हैं, तेज प्रताप यादव की बात सुन तमतमाए निरहुआ, बोले- क्या उखाड़े हो

ये भी पढ़ें: पवन सिंह क्यों बोले- दरवाजा खोला और सब खत्म... फिर इमोशनल होकर रो पड़े, देखें Video


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >