खुशी कक्कड़ का गाना ‘घूमावतार छोकरी’ रिलीज, पारुल यादव का गुस्से वाला अंदाज हिट

Khushi kakkar New Bhojpuri Song: खुशी कक्कड़ का नया भोजपुरी गाना ‘घूमावतार छोकरी ‘रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. दमदार म्यूजिक, शानदार डांस और देसी अंदाज ने इस गाने को फैंस का फेवरेट बना दिया है.

Khushi kakkar New Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों एक बार फिर खुशी कक्कड़ का जलवा देखने को मिल रहा है. उनका नया गाना ‘घूमावतार छोकरी’ रिलीज होते ही धूम मचा रहा है. गाने में देसी तड़का, जबरदस्त बीट्स और शानदार वीडियो का ऐसा कॉम्बिनेशन है, जो हर किसी को अपनी ओर खींच रहा है. खास बात यह है कि इस गाने में सिर्फ म्यूजिक ही नहीं, बल्कि वीडियो और परफॉर्मेंस भी लोगों को खूब पसंद आ रही है.

खुशी कक्कड़ की आवाज ने जीता दिल

गाने में खुशी कक्कड़ की आवाज एक बार फिर लोगों के दिलों पर छा गई है. उनकी सिंगिंग में जो एनर्जी और देसी फील है, वही इस गाने को खास बनाती है. आसान और कैची लिरिक्स, जिसे आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं उसी की वजह से यह गाना जल्द ही लोगों की जुबान पर चढ़ रहा है.

पति से परेशान दिखीं पारुल यादव

वीडियो में पारुल यादव और गौरव कुशवाहा की जोड़ी ने गाने को और भी मजेदार बना दिया है. दोनों का डांस, एक्सप्रेशन और स्क्रीन प्रेजेंस काफी शानदार है. खासकर पारुल का देसी अंदाज और स्टाइल दर्शकों को खूब अट्रैक्ट कर रहा है. गाने में पारुल यादव अपने ऑन-स्क्रीन पति (गौरव) से काफी नाराज नजर आती हैं. वह गुस्से में उन्हें ताना देती हैं कि बिना नौकरी के वह पैसे उड़ा रहे हैं और बाहर दूसरी लड़की घूमा रहे हैं, जबकि घर की हालत खराब होती जा रही है. पारुल का यएटीट्यूड गाने को काफी एंटरटेनिंग बना रहा है.

गाने का वीडियो

गाने की पूरी टीम

गाने को गोविंद प्रजापति ने डायरेक्ट किया है, जिसमें हर सीन को बड़े ही खूबसूरत तरीके से फिल्माया गया है. वहीं रोहित सिंह की डीआई ने वीडियो को और भी शानदार लुक दिया है. कैमरा वर्क और लोकेशन भी गाने को एक अलग लेवल पर ले जाते हैं प्रियांशु सिंह का म्यूजिक इस गाने की सबसे बड़ी ताकत है. बीट्स इतनी एनर्जेटिक हैं कि सुनते ही मन झूमने को करता है. यही वजह है ‘घूमावतार छोकड़ी ‘गाना तेजी से लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल होता जा रहा है. HR Music के बैनर तले रिलीज हुआ यह गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.

यह भी पढ़ें: गाना ‘मुआवेला’ में सृष्टि भारती की आवाज का चला जादू, वीडियो वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >