नया गाना ‘राइफल के नोख पS नचाईब जबरी’ हुआ रिलीज, दिखा सम्राट का रंगदार भरा अंदाज

khushi kakkar New Bhojpuri song: भोजपुरी गाना ‘राइफल के नोख पS नचाईब जबरी’ रिलीज हो गया है. इस गाने को आदित्य सम्राट और खुशी कक्कड़ ने गाया है और यह नेहा म्यूजिक वर्ल्ड के लेबल से जारी किया गया है.


khushi kakkar New Bhojpuri song: भोजपुरी म्यूजिक लवर्स के लिए एक और नया गाना ‘राइफल के नोख पS नचाईब जबरी’ रिलीज किया गया है. इस गाने को सिंगर आदित्य सम्राट और खुशी कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है. गाने के बोल साजन सावरिया ने लिखे हैं और म्यूजिक श्याम सुंदर ने तैयार किया है. वीडियो में आदित्य सम्राट के साथ दिव्या यादव अपना जलवा बिखेरते नजर आ रही हैं. अब तक इस गाने ने 7 हजार से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं और यह आंकड़ा आगे लगातार बढ़ता जा रहा है.

सिंगर सम्राट का रंगदार भरा अंदाज

भोजपुरी सिंगर खुशी कक्कड़ का गाना ‘राइफल के नोख पS नचाईब जबरी’ इन दिनों चर्चा में है. इस गाने के वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस दिव्या यादव ऑन स्क्रीन डांसर बनी हैं. जिनके साथ सिंगर आदित्य सम्राट भी दिखाई देते हैं. वीडियो में सिंगर हाथ में शराब का गिलास लिए नजर आते हैं, वहीं दिव्या यादव अपने डांस परफॉर्मेंस से माहौल बनाती रहती हैं. इसी दौरान वह सिंगर से नाराजगी जताते हुए कहती हैं कि उनका बयान बदलवा देंगी, जिस पर सिंगर राइफल दिखाते हुए कहते हैं कि’राइफल के नोख पS नचाईब जबरी’ यानी राइफल के दम पर सबको नचाने की बात करते हैं.

यहां देखें वीडियो

खुशी- सम्राट की जोड़ी ने गाने में लाया रौनक

भोजपुरी सिंगर खुशी कक्कड़ और आदित्य सम्राट की आवाज में गाया गया गाना ‘राइफल के नोख पS नचाईब जबरी’ अपने देसी अंदाज और जोशीले म्यूजिक की वजह से लोगों को खूब पसंद आ रहा है. पूरे गाने में खुशी कक्कड़ की दमदार और सुरीली आवाज गाने में रौनक बनकर उभरती है. वहीं आदित्य की आवाज में अलग ही जादू है, जिसे सुनते ही बार-बार सुनने का मन करता है. गाने का म्यूजिक और धुन काफी कैची है, जो शादी पार्टी के लिए पर्फेक्ट है.

यह भी पढ़ें: गोल्डी यादव का गाना ‘घईला के पानी’ रिलीज, दिखा खुशी का रंगदार अंदाज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >