Khesari Lal Yadav Song: मॉडर्न लड़की के चक्कर में पड़े खेसारी, ‘भोजपुरी बोले वाला’ गाना 11 दिन बाद भी कर रहा ट्रेंड, VIDEO

Khesari Lal Yadav Song Bhojpuri Bole Wala: खेसारी लाल यादव का गाना भोजपुरी बोले वाला सोशल मीडिया पर गदर मचा रहा है. सॉन्ग 11 दिन पहले ही रिलीज हुआ था, लेकिन अभी भी ये यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है.

Khesari Lal Yadav Song Bhojpuri Bole Wala: भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव के गानों पर यूजर्स खूब रिएक्शन देते हैं. खेसारी का गाना भोजपुरी बोले वाला इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये सॉन्ग 20 नवंबर को जीएमजे – ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था. 11 दिन के बाद भी सॉन्ग यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है. सॉन्ग 3,653,852 व्यूज आ गए है. वीडियो खेसारी के साथ श्वेता महारा है. दोनों की केमेस्ट्री को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है.

भोजपुरी बोले वाला सॉन्ग पर यूजर्स के आए ऐसे रिएक्शन

‘भोजपुरी बोले वाला’ सॉन्ग को खेसारी लाल यादव के साथ मिलकर खुशबू तिवारी केटी ने गाया है. इसके लिरिक्स अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं. इसके म्यूजिक डायरेक्टर आर्या शर्मा है. वीडियो पर यूजर्स के खूब सारे कमेंट्स आए हुऐ हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘ट्रेंडिंग स्टार.’ एक यूजर ने लिखा, ‘100 मिलियन जाएगा लिख के ले लो.’ एक यूजर ने लिखा, ‘इसी को आग बोलते हैं भोजपुरी का.’ एक यूजर ने लिखा, शानदार परफॉर्मेंस. ट्रेंडिंग स्टार जियो हो बिहार का लाला.’

खेसारी लाल ने 70 से ज्यादा मूवीज में किया है काम

खेसारी लाल यादव ने 70 से अधिक फिल्मों में काम किया है और एक सिंगर के रूप में 5000 से ज्यादा गाने गाए है. उन्होंने 2016 के भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड्स में बेस्ट पॉपुलर एक्टर का पुरस्कार जीता था. इसके अलावा एक्टर ने 2018 में सबरंग फिल्म अवार्ड्स में बेस्ट एक्टर का भी अवॉर्ड जीता था. उन्होंने ‘दुल्हन वही जो पिया मन भाए’, ‘मुकद्दर’, ‘दबंग आशिक’, ‘संघर्ष’, ‘बलम जी आई लव यू’, ‘मेहंदी लगा के रखना’, ‘नागिन’, ‘ऐ बलमा बिहारवाला’, ‘छपरा एक्सप्रेस’, ‘प्रतिज्ञा 2’, खिलाड़ी’ जैसी फिल्मों में काम किया है.

Also Read- Akansha Puri संग जिम वर्कआउट वाले वीडियो पर हंगामा होने पर खेसारी लाल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अब लोगों को…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >