ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव का होली धमाका सॉन्ग ‘चोली भीज जाता’ हुआ रिलीज, शिल्पी की आवाज ने मचाई धूम

Khesari Lal Yadav Choli Bheej Jata song: भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव का नया होली सॉन्ग ‘चोली भीज जाता’ रिलीज हो गया है. गाने में शिल्पी राज की आवाज परफेक्ट पंच दे रही है. वीडियो में खेसारी के साथ प्रिया रघुवंशी होली के गीत पर मस्ती करते नजर आ रहीं हैं. जानिए गाने के बारे में पूरी डिटेल…

Khesari Lal Yadav Choli Bheej Jata song: भोजपुरी के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव का न्यू होली सॉन्ग आज रिलीज हुआ. अपनी दमदार आवाज से कई हिट गाने देने वाली शिल्पी राज के साथ खेसारी ने इस नए होली सॉन्ग ‘चोली भीज जाता’ को गाया है. दोनो सिंगर्स की आवाज ने गाने में चार चांद लगा दी है. वीडियो में खेसारी, प्रिया रघुवंशी के साथ होली के खास मौके पर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं. यह गाना भोजपुरी होली पार्टी के अंदाज में गाया गया है. गाने की तेज बीट्स वाली धुन इसे भोजपुरी लवर्स की फेवरेट लिस्ट में डाल रही है. खबर लिखे जाने तक गाने पर 25 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और यह संख्या लगातार आगे बढ़ रही है. 

ट्रेडिंग स्टार और प्रिया रघुवंशी की जबरदस्त केमिस्ट्री

होली मूड को मैच करते हुए एक्टर और एक्ट्रेस ने रंगीन चमकीले कपड़े पहने हुए हैं. खेसारी इस वीडियो में अपने फ्रेश, स्टाइलिश और होली थीम के लुक में नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ प्रिया की बात करें तो वह भी ट्रेंडिंग रंगीन होली फिट में नजर आ रहीं हैं. पूरे गाने के दौरान प्रिया दो लहंगो में दिखाई देती हैं. एक लुक में उन्होंने पीला लहंगा पहना है तो वहीं दूसरे लुक में उन्होंने रंगीन लाल लहंगा पहना हुआ है. दोनो आउटफिट में एक्ट्रेस बहुत खूबसूरत लग रहीं हैं. 

गाने पर लोगो की प्रतिक्रिया

खेसारी का गाना अपने देसी अंदाज की वजह से दर्शकों को खूब पसंद आता है. भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार का यह अनोखा अंदाज सीधे फैन्स के दिलों को छू रहा है. फैन्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाओं से अपना प्यार जाहिर किया है. एक फैन्स ने कमेंट किया, “ट्रेंडिंग स्टार खेसारी भैया,” जबकि दूसरे ने कहा, “मैंने इसे पांच बार सुन लिया है.” 

यहां सुनें पूरा गाना

गाने की टीम के बारे में…

सॉन्ग- चोली भीज जाता 
सिंगर- खेसारी लाल यादव, शिल्पी राज 
फीचरिंग- प्रिया रघुवंशी
लिरिक्स- अभिषेक भोजपुरिया
म्यूजिक डायरेक्टर- आर्या शर्मा
डायरेक्टर- पवन पाल
वीडियो- वेलेन्स प्रोडक्शन
एडिटर- अंगद पाल
डीआई- रोहित सिंह
कोरियोग्राफर- कुलदीप विशाखा
डीओपी- दिलीप चौरासिया

यह भी पढ़ें: अरविंद अकेला कल्लू का ‘होली इतिहास हो जाई’ गाने का टीजर आउट, आस्था सिंह का दिखा खास अंदाज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >