Kajal Raghwani Popular Bhojpuri Movies On OTT: रोमांस से एक्शन तक, OTT पर देखें काजल राघवानी की पॉपुलर फिल्में

Kajal Raghwani Popular Bhojpuri Movies On OTT: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी की पॉपुलर फिल्मों की लिस्ट जानिए जो आप OTT पर देख सकते हैं. इनमें रोमांस, एक्शन और इमोशन सबकुछ देखें को मिलेगा.

Kajal Raghwani Popular Bhojpuri Movies On OTT: भोजपुरी सिनेमा की ग्लैमरस और टैलेंटेड एक्ट्रेस काजल राघवानी ने अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है. उन्होंने कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों में काम किया है, जहां रोमांस, एक्शन और इमोशन का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. उनकी ऑन-स्क्रीन परफॉर्मेंस हमेशा फैंस को एंटरटेन करती है. अगर आप भी उनकी पॉपुलर फिल्मों को OTT प्लेटफॉर्म पर देखना चाहते हैं, तो यह लिस्ट आपके लिए एकदम परफेक्ट है, जहां आपको उनकी बेहतरीन फिल्मों की जानकारी मिलेगी.

Hukumat

पवन सिंह, अरविन्द अकेला कल्लू और काजल राघवानी की यह फिल्म एक्शन और ड्रामा से भरपूर है, जिसमें सत्ता, ताकत और बदले की कहानी दिखाई गई है. फिल्म में पावरफुल डायलॉग्स और मसालेदार एंटरटेनमेंट है, जो भोजपुरी दर्शकों को खूब पसंद आया. इस

कहां देखें: ZEE5

Bhojpuriya Raja

इस फिल्म में एक्शन, रोमांस और फैमिली ड्रामा का शानदार मिक्स देखने को मिलता है. कहानी एक ऐसे लड़के की है जो अपने परिवार और प्यार के लिए हर लड़ाई लड़ता है. फिल्म में पवन सिंह और काजल राघवानी लीड रोल में हैं.

कहां देखें: MX Player

Mai Sehra Bandh Ke Aaunga

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी स्टारर यह एक रोमांटिक फैमिली ड्रामा है, जिसमें प्यार, शादी और रिश्तों की खूबसूरत कहानी दिखाई गई है. फिल्म में काजल का इमोशनल रोल दर्शकों को काफी पसंद आता है.

कहां देखें: ZEE5

Deewanapan

यह फिल्म प्यार और जुनून की कहानी है, जहां एक लड़का अपने प्यार को पाने के लिए हर हद पार कर देता है. इसमें रोमांस और इमोशन का जबरदस्त तड़का है. इसमें खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

कहां देखें: MX Player

Bairi Kangana 2

यह एक हॉरर-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रहस्य और डर का अलग ही अनुभव मिलता है. काजल राघवानी का किरदार इसमें काफी अलग और इंटेंस है.

कहां देखें: ZEE5

यह भी पढ़ें: Bole Jiya Piya Piya Ho में रोमांस ही रोमांस, अब OTT पर देखें निरहुआ और आम्रपाली की पूरी फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >