Bhojpuri Bawal Promo: भोजपुरी रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' का एक नया प्रोमो सामने आया है. इस प्रोमो में एंकर शुभंकर मिश्रा भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस काजल राघवानी से बातचीत करते हैं. शुभंकर काजल से पूछते हैं कि क्या फिल्मों से सिर्फ हीरो ही हीरोइन को बाहर निकालते हैं, या हीरोइन भी हीरो को निकाल सकती हैं? इस पर काजल हंसते हुए कहती हैं, "हम किसको निकालें?" तभी शुभंकर कहते हैं कि चलिए हम उसी इंसान को बुला लेते हैं.
Kunal Tiwari On Kajal Raghwani: फिल्म से निकालने का लगाया आरोप
इसके तुरंत बाद शो में एक्टर कुणाल तिवारी की एंट्री होती है. शुभंकर, कुणाल से सवाल करते हैं कि काजल को फिल्म मेरिट (योग्यता) से मिली थी, लेकिन उन्होंने अपने स्टार पावर का इस्तेमाल करके आपको फिल्म से बाहर करवा दिया? इस पर कुणाल खुलासा करते हैं कि काजल ने उनसे कहा था कि वह बहुत पतले (लीन) लग रहे हैं, जबकि काजल खुद पहले से ज्यादा चब्बी (मोटी) हो गई हैं. कुणाल, काजल की तरफ देखते हुए कहते हैं कि आप बुरा मत मानिए, लेकिन अगर कोई मोटा है तो इसमें मेरी क्या गलती है?
Aamrapali Dubey On Kajal Raghwani: आम्रपाली दुबे ने उठाया बॉडी शेमिंग का सवाल
कुणाल तिवारी की बात सुनकर शो में मौजूद एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भी इस चर्चा में कूद पड़ती हैं. आम्रपाली सीधे काजल राघवानी से सवाल पूछती हैं कि अगर कोई पतला है, तो क्या उसे बॉडी शेम करके फिल्म से निकाल देना सही है? आम्रपाली कहती हैं कि काजल के पास पावर था, इसलिए उन्होंने अपनी पावर का गलत इस्तेमाल (मिसयूज) किया.
Bhojpuri Bawal Concept: क्या है शो का कॉन्सेप्ट?
आपको बता दें कि 'भोजपुरी बवाल' एक ऐसा टॉक शो है जहां भोजपुरी सिनेमा के बड़े-बड़े सितारों को एक साथ बुलाया जाता है. इस शो का मकसद भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े बड़े विवादों, आपसी झगड़ों और दबे हुए सच को सामने लाना है.
ये भी पढ़ें: काजल राघवानी को ‘आशिक आवारा’ से किया गया था आउट, आम्रपाली थी वजह... भड़के निरहुआ तो प्रोड्यूसर ने खोला राज
