Haradiya Kaam Na Kari Taza गाने से बढ़ा तापमान? अब खेसारी-काजल की केमिस्ट्री फिल्म में देखें, जानें OTT प्लेटफॉर्म

Haradiya Kaam Na Kari Taza: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का सुपरहिट रोमांटिक गाना ‘हरदिया काम ना करी ताजा’ सुनने के बाद अब इसकी फिल्म ‘मैं सेहरा बांध के आऊंगा’ OTT पर जरूर देखें. इसमें आपको रोमांस और इमोशन का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा.

Haradiya Kaam Na Kari Taza: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के गाने हमेशा ही दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं और उन्हीं में से एक सुपरहिट गाना ‘मैं हरदिया काम न करी ताजा’ आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल है. अगर आपने यह गाना सुना है, तो आप जानते होंगे कि इसमें जबरदस्त देसी रोमांस, फोक टच और शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिलती है. और अगर आपने अभी तक नहीं देखा, तो इसमें आपको पूरी तरह एंटरटेनमेंट मिलेगा. ऐसे में गाना देखने के बाद इसकी फिल्म के बारे में जानना और भी दिलचस्प हो जाता है. तो आइए अब फिल्म की कहानी और इसे कहां देख सकते हैं, जानते हैं.

फिल्म की कहानी क्या है?

यह गाना फिल्म ‘मैं सेहरा बांध के आऊंगा’ (2017) का है, जिसकी कहानी एक ऐसे युवक की है, जो प्यार और जिम्मेदारियों के बीच फंस जाता है. खेसारी लाल यादव इस फिल्म में एक इमोशनल और स्ट्रगलिंग किरदार निभाते हैं, जो अपने रिश्तों और सच्चे प्यार के लिए हर मुश्किल का सामना करता है.

फिल्म में रोमांस, इमोशन और फैमिली ड्रामा का शानदार मेल देखने को मिलता है, जो दर्शकों को आखिर तक बांधे रखता है.

कहां देखें फिल्म?

फिल्म ‘मैं सेहरा बांध के आऊंगा’ आप YouTube और ओटीटी प्लेटफार्म Epic On पर आसानी से देख सकते हैं.

‘हरदिया काम न करी ताजा’ की पॉपुलैरिटी

‘हरदिया काम न करी ताजा’ गाने को रिलीज हुए कई साल हो चुके हैं, लेकिन इसकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है. इसे अब तक 140 मिलियन से ज्यादा व्यूज (8 साल में) मिल चुके हैं, जो इसकी पॉपुलैरिटी को साबित करता है. इस गाने में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की शानदार केमिस्ट्री और जबरदस्त रोमांस देखने को मिलता है, जो दर्शकों को बहुत पसंद आता है.

गाना देखने के बाद फिल्म जरूर देखें, क्योंकि इसमें आपको रोमांस और इमोशन का पूरा तड़का मिलेगा.

यह भी पढ़ें: पवन सिंह ने ‘Bhar Jata Dhodhi Pasina Se’ गाने में अक्षरा सिंह से किया टूटकर रोमांस, अब OTT पर देखें पूरी फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >