गोल्डी यादव का गाना ‘घईला के पानी’ रिलीज, दिखा खुशी का रंगदार अंदाज

Goldi Yadav Ghaila ke pani Song: भोजपुरी सिंगर गोल्डी यादव का गाना ‘घईला के पानी’ रिलीज हो गया है. गाना रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर छा रहा है. आइए आपको गाने की पूरी डिटेल्स बताए.

Goldi Yadav Ghaila ke pani Song: भोजपुरी संगीत दुनिया की मशहूर सिंगर गोल्डी यादव इन दिनों अपने एक से बढ़कर एक भोजपुरी गाना लेकर आ रही हैं. उनका नया गाना ‘घईला के पानी’ रिलीज हो गया है. गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर वायरल हो रहा है. फैंस इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर अपनी भर- भर के रिएक्शन दे रहे हैं. वहीं गाने के वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस क्वीन खुशी और अंकित सिंह की हिट जोड़ी नजर आ रही है, जो अपनी रंगीन अदाएं से दर्शकों को दीवाना बना रहे हैं. इस गाने को आप अराध्या म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सुन और देख सकते हैं.

अपने पति से नाराज दिखीं क्वीन खुशी

गाने के वीडियो में क्वीन खुशी काले ड्रेस में काफी ग्लैमरस दिख रही हैं. उनका डांस मूव्स और एक्सप्रेशन गाने में धमाल मचा रहा है. वहीं अकिंत सिंह शर्ट जींस में हैंडसम दिख रहे हैं. दोनों की ऑन स्क्रीन जोड़ी साथ में जंच रही है. वीडियो के सीन में एक्ट्रेस अपने ऑन स्क्रीन पति (अकिंत सिंह) पर आदेश देती नजर आती हैं और अपनी सहेलियों को कहती हैं कि दिनभर दुख भरा रहता है. और फिर गाती हैं छोर के जवानी मेरा पति घईला का पानी पीता है. इस गाने में पति- पत्नी के बीच के तनाव और नाराजगी को बहुत खूबसूरत तरीके से दिखाया गया है. अब फैंस इस गाने को सुन अपना ढ़ेर सार रिस्पॉन्स दे रहे हैं.

गाने का वीडियो देखें 

गाने पर फैंस का रिस्पॉन्स

गाने की टीम

  • सॉन्ग – घईला के पानी
  • सिंगर – गोल्डी यादव
  • म्यूजिक – विक्की vox
  • लिरिक्स – अर्जुन आदित्य
  • वीडियो डायरेक्टर – मां अम्बे प्रोड्क्शन
  • कम्पनी – आराध्या म्यूजिक जोन
  • डीजिटल पार्टनर – ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन

यह भी पढ़ें: गाना ‘चुड़िहार पियवा’ हुआ रिलीज,समर सिंह संग पारुल की कमिस्ट्री में मचाया धमाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >