नया गाना ‘घुमाई द मेला राजगीर के’ रिलीज, एंजेल राधा ने पति से घूमने की फरमाइश

Ghumai Da Mela Rajgir Ke Song: भोजपुरी सिंगर शिवेश मिश्रा का नया गाना ‘घुमाई द मेला राजगीर के’ रिलीज हो चुका है. इस गाने के वीडियो में खूबसूरत एक्ट्रेस एंजेल राधा अपने पति से राजगीर का प्रसिद्ध मेला घुमाने की जिद करती नजर आ रही हैं.

Ghumai Da Mela Rajgir Ke Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों एक से बढ़कर एक बेहतरीन गाने रिलीज हो रहे हैं, जो दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर रहे हैं. इस बीच भोजपुरी गायक शिवेश मिश्रा का एक नया और बेहद खूबसूरत वीडियो सॉन्ग ‘घुमाई द मेला राजगीर के’ रिलीज हुआ है. यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है. इस गाने के ऑफिशियल वीडियो में भोजपुरी की खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेस एंजेल राधा नजर आ रही हैं. गाने का कॉन्सेप्ट और इसकी शूटिंग लोकेशन दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है.

एंजेल राधा ने की राजगीर मेला घूमने की फरमाइश

गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस एंजेल राधा अपने ऑन-स्क्रीन पति से राजगीर का मेला घुमाने की प्यारी सी जिद कर रही हैं. वह अपने पति को राजगीर की खूबसूरती के बारे में बताते हुए कहती हैं कि इसके अगल-बगल में घने जंगल और खूबसूरत पहाड़ियां मौजूद हैं. फिर आगे कहती हैं कि राजगीर का नजारा बिल्कुल कश्मीर की तरह बेहद हसीन और सुकून देने वाला दिखाई देता है. अब उनका मन वहां का मेला घूमने के लिए मचल रहा है. पति-पत्नी की यह मीठी नोकझोंक और राजगीर की तारीफ दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है.

गाने का वीडियो

लहंगे में एक्ट्रेस के एक्सप्रेशंस ने लूटा दिल

इस वीडियो सॉन्ग में एक्ट्रेस एंजेल राधा बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं. गाने के अलग-अलग सीन में वह कभी साड़ी में तो कभी खूबसूरत लहंगे में अपना जलवा बिखेर रही हैं. पूरे गाने के दौरान उनके किलर डांस स्टेप्स, बेहतरीन अदाएं और कमाल के एक्सप्रेशंस दर्शकों को उनका दीवाना बना रहे हैं. इस गाने को शिवेश मिश्रा ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है, जबकि इसके बोल अमन अलबेला ने लिखे हैं. वहीं, पप्पू के शानदार संगीत और बंटी पटेल के बेहतरीन वीडियो डायरेक्शन ने इस गाने में चार चांद लगा दिए हैं.

यह भी पढ़ें: लाल साड़ी में पल्लवी सिंह ने चलाया हुस्न का जादू, नया गाना ‘सड़िया तड़िया’ रिलीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >