Fact Check: खेसारी लाल यादव की हार्ट अटैक से मौत वाली वायरल खबर की सच्चाई क्या है?

Fact Check: भोजपुरी सिनेमा में ट्रेंडिंग स्टार के नाम से पॉपुलर खेसारी लाल यादव को लेकर एक चौंकाने वाली खबर इंटरनेट पर वायरल हो रही. हालांकि ये खबर पूरी तरह से फेक है और इसमें सच्चाई नहीं है.

Fact Check: सोशल मीडिया पर खबरें वायरल होना एक आम बात हो गई है. कभी-कभी ये खबरें सच होती हैं, जबकि कभी-कभी ये पूरी तरह से झूठी होती हैं. अक्सर सोशल मीडिया पर स्टार्स को लेकर कई फेक खबरें सामने आती रहती है. इन समय सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को हार्ट अटैक आया है और उनका निधन हो गया. इस वायरल हो रहे खबर में कितनी सच्चाई है, आपको बताते हैं.

जानें वायरल खबर की सच्चाई

खेसारी लाल यादव को लेकर एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही. इस पोस्ट में खेसारी की तसवीर लगी हुई है और उनकी फोटो पर माला लगा हुआ है. इस पोस्ट में लिखा हुआ है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हो गई. इस वायरल न्यूज को कुछ लोगों ने सच मानकर प्लेटफॉर्म पर उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे. इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर sanjay__video1 नाम के यूजर ने पोस्ट किया है. खेसारी की फोटो पर माला, फ्रेम को एडिट करके बनाया गया है. हालांकि ये फेक न्यूज है. इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है. खेसारी की ये फोटो नकली है.

फिल्म ‘डंस’ में नजर आएंगे खेसारी लाल यादव

खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म ‘डंस‘ का मोशन टीजर कुछ समय पहले ही रिलीज हुआ था. टीजर में खेसारी का लुक देखने लायक है. वह काफी जबरदस्त लुक में दिख रहे हैं. फिल्म अगले साल 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. धीरज ठाकुर ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया है. कहा जा रहा है कि फिल्म में दर्शकों को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा. ये एक म्यूजिकल लव स्टोरी है. फिल्म में खेसारी के साथ-साथ समर्थ चतुर्वेदी, पप्पू यादव, विजया लक्ष्मी, शाहवर अली, देव सिंह, गौरी शंकर ने काम किया हैं.

Also Read- Bhojpuri New Song: भाभी को रोता देख खेसारी लाल हुए परेशान, ‘मारs तीया लाइन’ सॉन्ग हो रहा वायरल, VIDEO

Also Read- Akansha Puri संग जिम वर्कआउट वाले वीडियो पर हंगामा होने पर खेसारी लाल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अब लोगों को…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >