Bhojpuri News: सिर पर हार्मोनियम रखकर निरहुआ प्रोग्राम करने जाते थे, जानिए कैसा था भोजपुरी स्टार का कठिन दौर

Dinesh Lal Yadav- का पहला भोजपुरी गीतों का एक एलबम रिलीज हुआ था, जिसका नाम था ‘निरहुआ सटल रहे’. उस वक्त दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के गीतों ने भोजपुरी गीतों की दुनिया में एक नई इबारत लिख दी थी.

2004 में दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ (Dinesh Lal Yadav) का पहला भोजपुरी गीतों का एक एलबम रिलीज हुआ था, जिसका नाम था ‘निरहुआ सटल रहे’. उस वक्त दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के गीतों ने भोजपुरी गीतों की दुनिया में एक नई इबारत लिख दी थी. उन्हें बचपन से ही गाने-बजाने का काफी शौक था. घर में उनके बड़े भाई विजय लाल यादव बिरहा गायिकी में थे और प्यारे लाल यादव गीतकार के रूप में फेमस थे. भाइयों को जब निरहुआ ने गाने की इच्छा बताई तो उन्हें भी गाने के लिए परमिशन मिल गया.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: क्या तुम करोगी जेठालाल से शादी? इस सवाल पर बबीता ने दिया ये जवाब

एक इंटरव्यू में निरहुआ ने बताया था कि, गायिकी के शुरुआत दिनों में बहुत संघर्ष करना पड़ा था. वो आगे कहते हैं, जब वो नये-नये थे तो दूर-दूर तक गाने के लिए जाते थे. उनकी उस समय माली हालत अच्छी नहीं थी. जेब में इतने कम पैसे होते थे कि कभी- कभी उन्हें पैदल ही आना पड़ता था. उन्होंने आगे बताया कि, संघर्ष इस हद तक था कि जब प्रोगाम में गाने जाते और रातभर गाने के बाद सुबह पैसे भी नहीं मिलते थे.

निरहुआ बताते हैं कि जब पैसे नहीं मिलते थे तो मजबूरन पैदल ही घर आना पड़ता था. प्रोगाम में तो अपने पैसे से पहुंच जाते थे, लेकिन उधर से कार्यक्रम के पैसे मिलने की आस होती थी. मगर पैसे ही नहीं मिलते थे. इस वजह से सिर पर हारमोनियम और ढोलक लेकर घर पैदल आना पड़ता था. निरहुआ ने कहा कि उनके साथ ऐसा एक बार नहीं बल्कि कई बार हुआ.

बता दें कि 2008 में बतौर मुख्य किरदार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ की पहली फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला’ ने भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी. इसके बाद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दी. जिसमें निरहुआ हिंदुस्तानी के तीन स्वीकल शामिल हैं. साथ ही पटना से पाकिस्तान, बम-बम बोल रहा है, काशी और बॉर्डर जैसी हिट फिल्में की. 

दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ आज भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं. ‘निरहुआ’ को ‘जुबली स्टार’ के नाम से भी फिल्म इंडस्ट्री में जाना जाता है. दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ 2012 में बिग बॉस के सीजन छह में भी हिस्सा ले चुके हैं. आज उनकी किस्मत के सितारे बुलंदी पर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >