Bhojpuri Song: लव मैरिज करने से पहले देख लें इसके साइड इफेक्ट्स, मोनालिसा हुई परेशान

Bhojpuri Song: अगर आप भी लव मैरिज करने की सोच रहे हैं, तो मोनालिसा का ये भोजपुरी सॉन्ग एक बार जरूर देख लें. इस गाने में एक्ट्रेस ने इसके साइड इफेक्ट्स बताए हैं.

Bhojpuri Song: मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं. उनकी ग्लैमरस अदाओं के फैंस दीवाने है. एक्ट्रेस ने भोजपुरी के अलावा कई टीवी और रियालिटी शोज में काम किए हैं. उनकी जोड़ी पवन सिंह और निरहुआ के साथ गजब का रंग जमाती है. हालांकि अब अभिनेत्री का नया सॉन्ग उनके पति विक्रांत सिंह संग आया है. इस गाने में स्टार्स की जोड़ी गर्दा मचा रही है. दोनों वीडियो में लव मैरिज के साइड इफेक्ट्स बता रहे हैं.

लव मैरिज में यूट्यूब पर हुआ रिलीज

मोनालिसा और विक्रांत सिंह का गाना ‘लव मैरिज में’ रिलीज हो गया है और ये यूट्यूब पर धूम मचा रहा है. इसे ‘टी-सीरीज हमार भोजपुरी’ चैनल पर देखा जा सकता है. 24 घंटे में गाने को 1.6 मिलियन से भी ज्यादा दर्शक एंजॉय कर चुके हैं. वहीं 13 हजार से ज्यादा लाइक आ चुका है. म्‍यूजिक वीडियो में मोनालिसा ने विक्रांत सिंह संग लव मैरिज की है. हालांकि बाद में उनके पति उन्हें ताना मारते हैं. जिससे वह परेशान हो चुकी हैं.

मोनालिसा ने बताएं लव मैरिज के साइड इफेक्ट्स

गाने में मोनालिसा कहती हैं कि शादी से पहले वह कहते थे कि तुम मेरी चांद और गुलाब. तुम्हें रानी बनाकर रखूंगा, लेकिन बाद में सारी बातें हवा हो गई. वह विक्रांत को कहती हैं कि लव मैरिज करके भारी नुकसान हो गईल. भोजपुरी गाने को प्रिया मलिक ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है. वहीं पंकज नारायण ने लिखे हैं. फैंस सॉन्ग को लेकर क्रेजी हो रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”मोनालिसा और विक्रांत ने गर्दा मचा दिया.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”लव मैरिज से तौबा… हमारी मोनालिसा जो कहेंगी… वहीं होगा.”

Also Read- खेसारी लाल यादव की हीरोइन आकांक्षा पुरी इन एक्टर्स संग लड़ा चुकी हैं इश्क, तीसरा नाम हैरान कर देने वाला

हैलो कौन, हम बोल रहे… 5 साल पहले रिलीज हुए इस गाने में मचाया गर्दा, VIDEO देख लवर को फोन करने का करेगा मन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >