Bhojpuri Reel: शादी के लिए बेकरार दिखीं आम्रपाली दुबे, 'दामाद परिछावन' पर बनाया मस्तीभरा रील वीडियो, एक्सप्रेशन ने लूटी महफिल

Bhojpuri Reel: आम्रपाली दुबे का नया रील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस ‘दामाद परिछावन’ गाने पर सादगी और शानदार एक्सप्रेशन से फैंस का दिल जीत रहीं हैं.

Bhojpuri Reel: भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे अपनी खूबसूरती, सादगी और बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ सोशल मीडिया प्रेजेंस को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनकी हर रील फैंस के बीच वायरल हो जाती है. इसी कड़ी में एक्ट्रेस ने अपना नया रील वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सृष्टि भारती के भोजपुरी गाने ‘दामाद परिछावन’ पर इठलाती हुई नजर आ रही हैं. उनकी सादगी, एक्सप्रेशन और मुस्कुराहट ने वीडियो को और भी खास बना दिया है. ऐसे में आइए इस वीडियो की खासियत और आम्रपाली के आने वाले प्रोजेक्ट्स पर नजर डालते हैं.

यहां देखें आम्रपाली दुबे का रील वीडियो-

शादी के लिए बेकरार दिखीं आम्रपाली दुबे

रील शेयर करते हुए आम्रपाली ने कैप्शन लिखा, “पक्का थप्पड़ पड़ेगा ऐसे सवाल पे.” वीडियो में वह शादी के लिए बेकरार दिख रही हैं और मजाकिया अंदाज में अपनी मां से पूछती हैं कि अगहन, चैत और सावन सब बीत गए… अब आप कब अपने दामाद का परछावन करेंगी? उनकी इस क्यूट अंदाज पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट सेक्शन हार्ट व फायर इमोजी से भर गया है.

वहीं, वीडियो को पोस्ट होने के महज 5 घंटे में 250K से ज्यादा व्यूज और 15K से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.

आम्रपाली दुबे का वर्क फ्रंट

हाल ही में आम्रपाली का दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के साथ विवाह स्पेशल गाना ‘बिटिया पराई होली’ रिलीज हुआ था, जिसकी दर्दभरी आवाज इंदु सोनाली ने दी है. यह गाना दिखाता है कि कैसे एक लड़की अपने ही घर में पराई कहलाती है, क्योंकि उसे एक दिन विदा होकर दूसरे घर जाना होता है. इसके गीतकार विकाश चौहान हैं और संगीत शुभम तिवारी ने तैयार किया है.

इसके अलावा, एक्ट्रेस जल्द ही अपनी अगली फिल्म ‘पियरी’ में नजर आएंगी, जिसकी अनाउंसमेंट उन्होंने कुछ दिनों पहले ही की थी.

यह भी पढ़ें- Ankush Raja Dulha Banaib Bhojpuri Song: अंकुश राजा के ‘दुल्हा बनाईब’ ने मचाई धूम, रिलीज के 10 दिन में 3M व्यूज पार, फैंस बोले- सुपरहिट

यह भी पढ़ें- Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव का नया धमाकेदार गाना ‘डिस्को में किसको नचाओगी’ रिलीज, प्रियंका सिंह संग मजेदार जुगलबंदी हिट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >