Maang Bharo Sajna: खेसारीलाल की हिरोइन मेघा श्री की मांग भरेंगे राहुल शर्मा,अक्षरा सिंह संग कर चुके हैं रोमांस

फिल्म अभिनेता राहुल शर्मा जल्द ही अभिनेत्री मेघाश्री की मांग करने वाले हैं. खबर यह है कि उन्होंने अपनी डार्लिंग अक्षरा सिंह को छोड़ दिया है और अब वह खेसारीलाल यादव की हिरोइन मेघा श्री के मांग में सिंदूर भरने वाले हैं.

बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके बिहार के कलाकार राहुल शर्मा अपनी आने वाली फिल्म “मांग भरो सजना” को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में मेघाश्री मुख्य भूमिका में है, जिसकी मांग राहुल शर्मा भरते नजर आने वाले हैं. कहा जा रहा है कि दोनों की केमिस्ट्री बेहतरीन होने वाली है. इन दोनों कलाकारों की फिल्म “मांग भरो सजना” की शूटिंग इसी महीने के 29 तारीख शुरू होनी है.

इससे पहले आप राहुल शर्मा और मेघा श्री को लेकर कोई निष्कर्ष पर पहुंचे, हम बता दें कि फिल्म “मांग भरो सजना” में राहुल शर्मा की को-स्टार मेघाश्री है. जबकि इससे पहले राहुल ने अपनी सुपर डुपर हिट डेब्यू फिल्म डार्लिंग में अक्षरा सिंह के साथ स्क्रीन शेयर किया था, जिसका निर्माण बाबा मोशन पिक्चर्स के बैनर से निर्माता अनीता शर्मा द्वारा किया गया था और प्रस्तुतकर्ता प्रदीप के शर्मा थे जिन्हें भोजपुरी फिल्मों का शो मैन भी कहा जाता है.

अब यही शोमैन प्रदीप कुमार शर्मा लेखक निर्देशक राकेश त्रिपाठी के निर्देशन में अपनी फिल्म “मांग भरो सजना” का निर्माण करने में जुट गए हैं. जिसकी शूटिंग आगामी 29 अगस्त से लखनऊ के खूबसूरत वीडियो पर होनी है.

अपनी इस नई फिल्म को लेकर राहुल शर्मा ने एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए कहा कि अच्छी कहानी और कथा वाली फिल्म को करना मेरी प्रायरिटी रही है, इस फिल्म की कहानी के ग्राउंड्स भी बेहद शानदार लगे, इसके बाद मैं फिल्म को हां कर दी, लकिली अब मैं इस फिल्म का हिस्सा हूं और फिल्म को लेकर अभी से ही तैयारियां भी शुरू कर दी है,

पिछली फिल्म में अक्षरा सिंह से हमने भोजपुरी स्क्रीन की बारीकियों को करीब से देखा था, इसलिए अब मुझे उम्मीद है कि इस फिल्म में मुझे इतनी परेशानी नहीं होगी, जितना मुझे अपनी डेब्यू फिल्म डार्लिंग में हुई थी, हालांकि उसे फिल्म के कास्ट एंड क्रु बेहद सपोर्टिव थे, मगर आज मुझे विश्वास है कि अपनी इस नई फिल्म में मुझे कोई परेशानी नहीं होने वाली है, एक बार फिर से मेरा वह प्रयास रहेगा कि जिस भरोसे को महीने अपनी पहली फिल्म में जनता के बीच जीता है, उसको अपनी आने वाली इस फिल्म के जरिए भी जारी रखूं,

आपको बता दें कि फिल्म “मांग भरो सजना” में इस बार राहुल शर्मा और मेघा श्री के साथ-साथ भोजपुरी फिल्मों के महानायक कुणाल सिंह भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. निर्देशन के साथ-साथ इस फिल्म का लेखन भी राकेश त्रिपाठी ने किया है. जबकि फिल्म “मांग भरो सजना” बाबा मोशन पिक्चर कृत और प्रदीप के शर्मा प्रस्तुति में हो रही है। फिल्म की निर्माता अनीता शर्मा हैं. फिल्म “मांग भरो सजना” में कुणाल सिंह, देव सिंह, विनीत विशाल, रोहित सिंह मटरु, वीणा पांडे,मोना राय और के के गोस्वामी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >