भोजपुरी बवाल में जहां बीते दिनों काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव की क्यूट केमिस्ट्री देखने को मिल रही थी. वहीं अब जो प्रोमो आउट हुआ है, उसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत लालू यादव के बेटे संग मस्ती कर रही हैं. स्टार्स की बॉन्डिंग को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं.
Mallika Sherawat-Tej Pratap Yadav Chemistry: मल्लिका और तेजू भैया की क्यूट केमिस्ट्री ने बनाया माहौल
जियोहॉटस्टार ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें मल्लिका शेरावत, तेज प्रताप यादव को देखकर कहती हैं, देखिये पर्सनैलिटी तो आपकी हीरो जैसी है ही... मैं आपको टक्सीडो सूट में देखना चाहती हूं. इसके बाद तेज का क्लिप आता है, जिसमें वह ब्लैक कलर का सूट पहनते हैं. फिर जैसे ही वह एक्ट्रेस के सामने आते हैं, वह कहती हैं , ''क्यूट हीरों.'' फिर मल्लिका तेजू भैया के साथ सेल्फी क्लिक करवाती हैं और कहती है, ''देखिये ये सूट आप पर कितना जबरदस्त लग रहा है. देखना बिहार की सारी लड़कियां लट्टू हो जानी है आप पर.''
Mallika Sherawat-Tej Pratap Yadav Gym Exercise: मल्लिका और तेजू भैया ने जिम में किया था एक्सरसाइज
एक दूसरे प्रोमो में मल्लिका और तेजू भैया जिम में एक्सरसाइज करते दिखाई दिए थे. इसमें एक्ट्रेस उनकी स्माइल की तारीफ करते हुए कहती हैं, ''आपकी स्माइल ने तो कमाल कर दिया.'' इस पर तेज प्रताप भोजपुरी अंदाज में जवाब देते हैं, ''रउआ मुसकुराहट भी बड़ा लाजवाब बा.'' इसके बाद मल्लिका उनसे अपनी राशि के हिसाब से सही रत्न के बारे में पूछती हैं. तेज प्रताप उन्हें एक खास पत्थर पहनने की सलाह देते हैं और बताते हैं कि इसे धारण करने से उनका ‘तेज’ और बढ़ेगा. मल्लिका भी तुरंत मजाकिया अंदाज में पूछ बैठती हैं, ''और कितना तेज आएगा?'' उनका ये सवाल सुनकर बातचीत का पूरा माहौल और भी फनी हो जाता है.
ये भी पढ़ें: Bhojpuri Bawal: काजल राघवानी पर हीरो को फिल्म से निकलवाने का आरोप, आम्रपाली बोलीं- आपने पावर का गलत इस्तेमाल किया
