Tej Pratap Yadav Kajal Raghwani chemistry: जियो हॉटस्टार का पॉपुलर रियालिटी शो 'भोजपुरी बवाल' इन-दिनों ट्रेंड में है. हर एपिसोड्स के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं. शो में यूं तो आम्रपाली दुबे, पवन सिंह और दिनेश लाल यादव जैसे स्टार्स भी नजर आ रहे हैं, लेकिन तेज प्रताप यादव और काजल राघवानी की बॉन्डिंग दर्शकों का ध्यान खींच रही है.
Kajal Raghwani Tej Pratap Yadav Dance: काजल राघवानी और तेज प्रताप ने साथ किया डांस
भोजपुरी बवाल का एक प्रोमो आउट हुआ. जिसमें तेज प्रताप और काजल राघवानी वृंदावन की गलियों में साथ घूमते, नाचते और कृष्ण भक्ति में रंगे नजर आए. दोनों ने कृष्णलीला से जुड़े पलों को एंजॉय किया. एक सीन में तेज प्रताप ने बड़े प्यार से काजल के हाथ में धागा बांधा और खुद को गुरु बताते दिखे. इसके बाद उन्होंने काजल के लिए बांसुरी भी बजाई.
Fans Reaction On Kajal Raghwani Tej Pratap Yadav: काजल और तेज प्रताप को देखकर फैंस ने यूं किया रिएक्ट
प्रोमो के एक और हिस्से में दोनों राधा-कृष्ण की तरह पोज देते हुए भी नजर आए. तेज प्रताप जहां बांसुरी बजाते दिखे, वहीं काजल उनके कंधे पर सिर रखकर उन्हें देखती रही. इस सीन को देखकर फैंस उनकी बॉन्डिंग पर रिएक्ट करने लगे. एक यूजर ने लिखा, ''लगता है लालू यादव की बहू बनने का इरादा है... दोनों की जोड़ी कमाल की है. मजा आ रहा है साथ देखकर.. तेजू भैया दिल मत तोड़ना काजल जी का.'' एक दूसरे यूजर ने लिखा, ''कल्कि अवतार... तेजु भगवान... दोनों लोगों का जोड़ी अमर रहे.'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''तेजू भैया पटाने की पूरी कोशिश में है.''
Kajal Raghwani Personal Life: काजल राघवानी ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कही थी ये बात
‘भोजपुरी बवाल’ के एक और प्रोमो में तेज प्रताप यादव, काजल राघवानी से उनकी जिंदगी के बारे में बात करते नजर आए. काजल ने उन्हें बताया कि वह करीब पांच साल तक एक शख्स के साथ रिश्ते में थीं, लेकिन बाद में एक दिन उन्हें उस व्यक्ति के फोन में दूसरी लड़कियों की तस्वीरें मिलीं. जब उन्होंने इस बारे में सवाल किया तो कथित तौर पर उन्हें जवाब मिला कि उन तस्वीरों को रखना महज एंटरटेनमेंट का हिस्सा था. काजल ने आगे बताया कि उन्हें यह तक कह दिया गया था कि अगर उन्हें रिश्ते में रहना है तो रहें, वरना वह अलग हो सकती हैं.
ये भी पढ़ें: काजल राघवानी ने खोला पवन सिंह से विवाद का राज, बोलीं- ‘जबरदस्ती किसिंग सीन करने से किया था मना’
ये भी पढ़ें: Bhojpuri Bawaal: तेज प्रताप यादव ने काजल राघवानी से कहा- 'मुझे नहीं पसंद भोजपुरी गाने'
