Bhojpuri: अक्षरा सिंह की ‘शिव की है धुनकी’ गीत ने मचाया तहलका, मिनटों में सावन स्पेशल बन गया गाना

Bhojpuri: सावन स्पेशल को लेकर खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और रितेश पांडे जैसे स्टार्स के गाने रिलीज हो रहे हैं. इसी बीच अब अक्षरा सिंह की फिल्म रुद्र शक्ति से ‘शिव की है धुनकी’ गीत सोशल मीडिया पर छा गई है. गाने को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

Bhojpuri: 11 जुलाई को सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है. भक्त शिव भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं. ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री कहां पीछे रहने वाला है. एक के बाद एक कई धमाकेदार गाने रिलीज हो रहे हैं, जो यूट्यूब से लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं. हाल ही में खेसारी लाल यादव और पवन सिंह का सॉन्ग रिलीज हुआ. जिसे दर्शकों से काफी ज्यादा प्यार मिला. अब भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का भी सॉन्ग आ चुका है. हालांकि यह गीत उनके किसी एल्बम का नहीं है, बल्कि रुद्र-शक्ति फिल्म का है. इसमें उनके साथ विक्रांत सिंह राजपूत भी दिखाई दे रहे हैं.

शिव की है धुनकी सॉन्ग रिलीज

अक्षय सिंह और विक्रांत सिंह राजपूत के इस धांसू सॉन्ग का नाम ‘शिव की है धुनकी’ है. वीडियो में दिखाया जा रहा है कि शिवलिंग के आसपास लोग नाच रहे हैं और भोलेनाथ को खुश करने की जतन कर रहे हैं. वहीं अक्षरा भी शिव को मनाने में लगी हुई हैं. बिभूति एंटरटेनमेंट ने हाल ही में गाने की एक झलक शेयर की थी. जिसके कैप्शन में लिखा, ”औघड़ों की टोली, शक्ति संग रुद्र की मदमस्त चाल…. शिव की धुनकी पे थिरकी धरती, गूंजा त्रिलोक का हाल.”

शिव की है धुनकी के बारे में

शिव की है धुनकी सॉन्ग को यूट्यूब चैनल सारेगामा हम भोजपुरी पर रिलीज किया गया है. इसे ओम झा और खुशबू तिवारी ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है. साथ ही ओम झा ने ही म्यूजिक को डायरेक्ट किया है. फिल्म की बात करें तो निशांत सी शेखर की ओर से निर्देशित फिल्म में विक्रांत सिंह राजपूत और अक्षरा सिंह मुख्य भूमिका में है. वहीं सीबी सिंह और राजीव सिंह ने इसे प्रोड्यूस किया है.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: क्या जेठालाल ने 17 साल पूरे होने से पहले ही छोड़ा शो, करीबी ने कहा- वह शूटिंग के…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >