TikTok Video: लाइब्रेरी में फोन करके Monalisa बोली- मेरा ऑर्डर ले लो

Monalisa टिक टॉक वीडियो बना रही है. हाल ही में उन्होंने एक टिक टॉक वीडियो बनाया, जिसे फैंस देख खूब मजे ले रहे है.

Monalisa New TikTok Video: पूरे देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण लॉकडाउन हो गया है. जिसके बाद लोगों का बाहर निकलना बंद हो चुका है. इस दौरान बोर होने से बचने के लिए भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) टिक टॉक वीडियो बना रही है. हाल ही में उन्होंने एक टिक टॉक (TikTok video) वीडियो बनाया, जिसे फैंस देख खूब मजे ले रहे है. उनका ये वीडियो सोशल मी़डिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Also Read: Masakali 2.0: आग लगा रही है तारा और सिद्धार्थ की जोड़ी, बार-बार देखा जा रहा VIDEO

मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर अपना नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो लाइब्रेरी में फोन करके फ्रेंच फ्राइज और बर्गर ऑर्डर करती हुई नजर आ रही हैं. टिकटॉक वीडियो में वो गलती से रेस्टोरेंट की जगह लाइब्रेरी में फोन कर देती हैं. वो एक बार नहीं दो-दो बार अपना ऑर्डर देती हैं और सामने से जवाब आता है स्टूपिड. मोनालिसा ने इस वीडियो को पोस्ट करके लिखा, प्लीज मेरा ऑर्डर ले लो. वहीं, मोनालिसा के इस वीडियो को देख फैन्स काफी एंटरटेन हो रहे हैं.

इससे पहले मोनालिसा ने अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ फनी विडियो शेयर किया था. व‍ह अपने पति से पूछती हैं- आपके जीवन की सबसे बड़ी प्रॉब्‍लम क्‍या है ?? बस मुझे ही देखे जा रहे हो, कुछ बताते क्‍यों नहीं…’ फैंस भी उनके इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं. एक यू‍जर ने लिखा- मैम, सर बता रहे हैं कि आप ही उनकी जिंदगी की प्रॉब्‍लम है.’

इसके अलावा मोनालिसा ने कुछ और तसवीरें भी शेयर की थी, जिसमें उनका पूरा परिवार हाथ में मोमबत्ती लिये नजर आ रही है. दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के लोगों से गुजारिश की थी कि वे 5 अप्रैल को रात 9 बजे, 9 मिनट के लिए अपने घरों की बत्तियां बंद कर दें और एक साथ दीए जलाकर एकता का संदेश दें. मोनालिसा भी अपने परिवार के साथ एकता का संदेश दिया.

मोनालिसा अपने शो ‘नजर’ का पहला सीजन पूरा कर चुकी हैं और अब वह इसके दूसरे सीजन ‘नजर 2’ में नजर आ रहीं है. इस शो में वो एक डायन का किरदार निभा रही हैं. इसके अलावा उनकी भोजुपरी फिल्‍में भी दर्शकों की पसंदीदा बनी हुई हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >