खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह के इस गाने ने मचाया तहलका, दोनों की केमिस्ट्री लगा रही सोशल मीडिया पर आग

Akshara Singh- इन दिनों लॉकडाउन में भोजपुरी सुपरस्टार एक्टर खेसारीलाल यादव और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का भोजपुरी गाना ‘दिलवे में धंस गइलू’ इंटरनेट पर छा गया है. इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह नजर आ रही हैं. अक्षरा और खेसारी की केमिस्ट्री फैंस को खूब भा रही है. इस सॉन्ग को यूट्यूब पर अब तक 1,416,654 व्यूज मिल चुके हैं.

इन दिनों लॉकडाउन में भोजपुरी सुपरस्टार एक्टर खेसारीलाल यादव (Khesari lal Yadav) और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का भोजपुरी गाना ‘दिलवे में धंस गइलू’ ( Dilawe Me Dhans Gaelu) इंटरनेट पर छा गया है. इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह नजर आ रही हैं. अक्षरा और खेसारी की केमिस्ट्री फैंस को खूब भा रही है. इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 1,416,654 व्यूज मिल चुके हैं और हर आये दिन में व्यूज बढ़ते ही जा रहे है.

Also Read: पापा चना बेचते थे तो एक्टर लिट्टी-चोखा, ऐसी गरीबी में गुजरा भोजपुरी सुपरस्टार Khesari Lal का बचपन

‘दिलवे में धंस गइलू’ गाने में खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह के बीच जबरदस्त रोमांस देखने को मिल रहा है. भोजपुरी फिल्म दिलवाले के इस गाने में अक्षरा सिंह का बिंदास अंदाज और खेसारी लाल यादव का डांस दोनों ही दर्शकों के सिर चढ़ कर बोल रहा है. इस गान को वेब म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया. वहीं, गाने में स्वर खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह के हैं और इसे आजाद सिंह ने लिखा है. फिल्म में स्टार कास्ट की बात की जाए तो खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह, संजय पांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं. अक्षरा और खेसारी लाल के गाने यूट्यूब पर काफी पसंद किए जाते हैं.

इसके अलावा खेसारी लाल यादव के गाना ‘दिल के केवाड़ी’ को भी लोगों ने खूब पसंद कर रहे हैं. इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने ही गाया है. इस सॉन्‍ग को प्यारेलाल यादव ने लिखा है और रजनीश मिश्रा ने संगीत दिया है. यह गाना भोजपुरी फिल्म ‘मेहंदी लगा रखना-3’ का है. ‘मेहंदी लगा रखना-3’ में खेसारी लाल यादव के अलावा सहर आफ्शा और रितु सिंह भी मुख्‍य भूमिका में हैं. इससे पहले फिल्‍म का एक और गाना ‘चुम्मा हवे कि हवे बाम’ भी हिट हो चुका है. इसे खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है. इसे गाने को भी बेहद पसंद किया जा रहा है.

Posted By- Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >