अरविंद अकेला- शिल्पी राज का नया गाना ‘कमर धके सोता है’ छाया, ज्योतिका पासवान के डांस ने जीता दिल

Arvind Akela Kallu Kamar Dhake Sota Hai: अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘कमर धके सोता है’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है. गाने के कैची बोल दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं.

Arvind Akela Kallu Kamar Dhake Sota Hai New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर धमाल मचाने के लिए अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज की जोड़ी नया गाना लेकर आई है. उनका नया भोजपुरी सॉन्ग ‘कमर धके सोता है’ रिलीज होते ही यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह गाना मां गायत्री रिकॉर्ड्स के यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया है, जहां इसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.

वीडियो में ज्योतिका पासवान का जलवा

गाने के वीडियो की बात करें तो इसमें ज्योतिका पासवान नजर आ रही हैं. अरविंद अकेला कल्लू और ज्योतिका की केमिस्ट्री और एनर्जी गाने को और भी खास बना रही है. इस गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है, जो गाने को सुनने में और भी मजेदार बनाता है. वीडियो में ज्योतिका का लहंगा-चोली वाला ट्रेडिशनल लुक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. ज्योतिका का डांस और एक्सप्रेशन गाने की जान बन गया है. रंग-बिरंगे सेट और शानदार लोकेशन वीडियो को और भी जबरदस्त बनाते हैं.

गाने का वीडियो

यूट्यूब पर मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स

‘कमर धके सोता है’ को रिलीज होते ही दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. गाने के बोल, म्यूजिक और वीडियो का कॉम्बिनेशन लोगों को खूब पसंद आ रहा है. गाने की पूरी टीम के बारे में बताते हैं-

  • कॉन्सेप्ट: आशू बाबा
  • वीडियो: पैराडाइज़ प्रोडक्शन
  • निर्देशक और कोरियोग्राफर: असलम खान
  • सहायक कोरियोग्राफर : नवीन ठाकुर
  • डीओपी : राजन वर्मा
  • एडिटर : संदीप यादव
  • डीआई : रोहित सिंह
  • ग्रुप : दीपक डांस ग्रुप
  • आउटफिट : शिल्पा
  • मेकअप : राजेश
  • आर्ट : बाबू कला
  • निर्माता : धनु प्रताप सिंह

यह भी पढ़ें- ‘राजा हो छुटिया लेला ना’ में समर सिंह का धमाल, आराध्या सिंह की अदाओं ने बढ़ाई दीवानगी

यह भी पढ़ें– अरविंद अकेला का गाना ‘सुघर सुघर माल भौजी’ रिलीज, कल्लू और प्रिया रघुवंशी की केमिस्ट्री ने बढ़ाया क्रेज

यह भी पढ़ें– ‘पोछे ओठलाली’ ने मचाया धमाल, राकेश मिश्रा और प्रिया रघुवंशी की जोड़ी छाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >