अरविंद अकेला के ‘कमर पे तोरा हाथ बा’ गाने का टीजर आउट, आकांक्षा पुरी का ग्लैमरस अंदाज

Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song Kamar Pe Tora Haanth Ba: अरविंद अकेला कल्लू और आकांक्षा पुरी के नये सॉन्ग ‘कमर पे तोरा हाथ बा’ का टीजर रिलीज हो गया है. फिलहाल रिलीज डेट सामने नहीं आई.

Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song Kamar Pe Tora Haanth Ba: भोजपुरी एक्टर और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘कमर पे तोरा हाथ बा’ इन दिनों चर्चा में बना हुआ है. इस गाने का टीजर आज यानी 26 मार्च को रिलीज किया गया है, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। भले ही अभी तक गाने की रिलीज डेट सामने नहीं आई है.

गाने का टीजर

अरविंद की दमदार आवाज

इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू और शिवानी सिंह ने अपनी आवाज दी है. वीडियो में आकांक्षा पुरी का ग्लैमरस और किलर अंदाज देखने को मिल रहा है. टीजर में अरविंद और आकांक्षा की केमिस्ट्री काफी शानदार लग रही है. दोनों के एक्सप्रेशन और स्क्रीन प्रेजेंस गाने में अलग ही जान डालते हैं. गाने के टीजर में दिखाया गया कि आकांक्षा के पीछे कुछ बदमाश पड़े होते हैं. वह उनसे बचने के लिए अरविंद की मदद लेते हैं. अरविंद फिर आकांक्षा को उन बदमाशों से बचाते हैं. साथ ही उन बदमाशों की खूब पिटाई भी करते हैं.  हर फ्रेम में एनर्जी और रोमांस का तड़का देखने को मिलता है. 

लुक और स्टाइल ने बढ़ाया क्रेज

अगर लुक की बात करें तो अरविंद ब्लैक कलर के स्टाइलिश जैकेट और जींस में काफी स्मार्ट नजर आ रहे हैं. उनका यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. वहीं आकांक्षा पुरी रेड कलर के लहंगा-चोली में बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस दिख रही हैं.

गाने के अन्य कलाकार 

  • लिरिक्स-अवधेश प्रेमी यादव
  • संगीत- प्रियांशु सिंह
  • प्रोजेक्ट मैनेजर (टी-सीरीज) – सोनू श्रीवास्तव
  • वीडियो डायरेक्टर- बिभांशु तिवारी
  • संगीत लेबल: टी-सीरीज

यूजर्स के रिएक्शन

@GangaRaj-t8d नाम के यूजर ने लिखा, सुपर सॉन्ग अरविंद भैया पावर स्टार है. यूजर @BhojpuriofficialchannelTv ने लिखा, नाइस सॉन्ग. यूजर @DiyaSingh0002 ने लिखा, वॉव नाइस सॉन्ग. @drpnbmmovie नाम के यूजर ने लिखा, जियो शेर.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >