Antra Singh Priyanka का नया गाना ‘Baur Ba Belanwa’ बना बवाल, जमकर मिल रहा प्यार

Antra Singh Priyanka का नया भोजपुरी गाना ‘Baur Ba Belanwa’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है. Sweety Singh की परफॉर्मेंस और गाने के मजेदार बोल को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

Antra Singh Priyanka New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक और धमाकेदार गाना “Baur Ba Belanwa” रिलीज हो चुका है, जो आते ही दर्शकों के बीच छा गया है. Antra Singh Priyanka की दमदार आवाज में सजा यह गाना अपने मजेदार बोल और एनर्जेटिक म्यूजिक के कारण तेजी से वायरल हो रहा है. गाने में Sweety Singh की शानदार अदाएं और एक्सप्रेशन इसे और भी खास बनाते हैं. रिलीज के साथ ही यह ट्रैक सोशल मीडिया और यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है, और फैंस इसे 2026 के हिट भोजपुरी गानों में शामिल कर रहे हैं.

गाने के पीछे की टीम

भोजपुरी गाना “Baur Ba Belanwa” के वीडियो में Sweety Singh की शानदार परफॉर्मेंस और एक्सप्रेशन्स गाने में जान डाल देते हैं. इसके बोल Arjun Sharma ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक Ravi Raj Deva ने दिया है, जो गाने को और भी आकर्षक बनाता है. वीडियो का निर्देशन Aashish Park ने किया है, जिन्होंने इसे विजुअली बेहद एंटरटेनिंग बनाया है. यह गाना Wave Music के बैनर तले रिलीज हुआ है और यूट्यूब पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है.

कमेंट्स में दिखा फैंस का प्यार

गाना “Baur Ba Belanwa” को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और कमेंट सेक्शन में फैंस जमकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं. Antra Singh Priyanka की आवाज और Sweety Singh की परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हो रही है. एक यूजर ने लिखा, “Shandaar prastuti”, तो किसी ने इसे सीधे “Bawaal..बताया. वहीं कुछ फैंस ने प्यार भरे अंदाज में कहा, “mast hain”. इन रिएक्शन्स से साफ है कि यह गाना लोगों के दिलों पर छा गया है और तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: Shivani Singh का नया गाना ‘कमरिया प करिया’ रिलीज, हर तरफ हो रही तारीफ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >