अंकुश राजा का नया गाना ‘जिनगी में अइलू’ हुआ रिलीज, फैंस बोले- 100 मिलियन पक्का

Ankush Raja New Bhojpuri Song: अंकुश राजा का नया भोजपुरी गाना ‘जिनगी में अइलू’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. अपर्णा मलिक के साथ उनकी शानदार केमिस्ट्री और धमाकेदार म्यूजिक ने फैंस का दिल जीत लिया है. यूट्यूब पर गाने को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.

Ankush Raja New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार अंकुश राजा एक बार फिर अपने नए गाने ‘जिनगी में अइलू’ से धमाल मचाने आ गए हैं. इस रोमांटिक और इमोशनल ट्रैक में उनके साथ खूबसूरत अदाकारा अपर्णा मलिक नजर आ रही हैं, जिनकी केमिस्ट्री ने गाने को और खास बना दिया है. रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल होने लगा है. शानदार बोल, दिल छू लेने वाला म्यूजिक और अंकुश राजा की दमदार आवाज ने फैंस को एक बार फिर झूमने पर मजबूर कर दिया है.

गाने के पीछे की टीम

‘जिनगी में अइलू’ को भोजपुरी इंडस्ट्री के लोकप्रिय सिंगर जोड़ी अंकुश राजा ने अपनी दमदार आवाज से सजाया है. गाने में अंकुश के साथ अभिनेत्री अपर्णा मलिक की शानदार कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जो वीडियो को और भी आकर्षक बनाती है. इस खूबसूरत गाने के बोल गीतकार छोटु यादव ने लिखे हैं, जिन्होंने रोमांस और भावनाओं को बेहद खूबसूरती से शब्दों में पिरोया है. वहीं विक्की वाॅक्स का म्यूजिक गाने को एक अलग ही ऊर्जा देता है, जिसकी धुन रिलीज होते ही दर्शकों की जुबान पर चढ़ गई है.

फैंस जमकर कर रहे कमेंट

गाना रिलीज होते ही फैंस भी ‘जिनगी में अइलू’ पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. यूट्यूब पर लोगों के रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहे हैं. यूजर @Dkdevrajofficial ने कमेंट करते हुए लिखा, “एक बार फिर से बवाल”. वहीं @Suraj-w5s7j ने गाने की तारीफ में लिखा, “Beautiful song”. इसके अलावा @PAWARSTAROFFICIALTUNE को इस गाने की सफलता पर पूरा भरोसा है. उन्होंने कमेंट किया, “100 मिलीयन पक्का ”. फैंस के ऐसे शानदार रिएक्शन साफ दिखा रहे हैं कि यह गाना आने वाले दिनों में बड़ा हिट साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: पावरस्टार पवन सिंह का नया भोजपुरी धमाका, ‘आरा के बबुआन’ ने रिलीज होते ही मचाया तहलका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >