Amrapali Dubey: बिना पैसे खर्च किए इस प्लेटफॉर्म पर देखें आम्रपाली दुबे की ये 3 फिल्में, बिल्कुल नहीं होंगे बोर

आम्रपाली दुबे के अगर आप फैन हैं तो, आप उनकी ये तीन फिल्में फ्री में देख सकते हैं. अगर आप किसी वजह से इन मूवीज को सिनेमाघर में नहीं देख पाए हैं, तो इस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.

Bhojpuri Adda: आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस है. आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी सुपरहिट मानी जाती है. दोनों ने निरहुआ हिंदुस्तानी 3, निरहुआ चलल लंदन, सिपाही, राम लखन जैसी मूवीज में साथ काम किया है. आज आपको आम्रपाली की तीन ऐसी मूवीज के बारे में बताते हैं, जिसे आप बिना पैसे खर्च किए देख सकते हैं.

भोजपुरी फिल्म डोली सजा के रखना

भोजपुरी फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ 2 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव ने साथ में काम किया है. इसकी कहानी पिता-पुत्र के रिश्तों पर आधारित है. इसे आप यूट्यूब चैनल SRK Music पर फ्री में देख सकते हैं. इस मूवी में क्षा गुप्ता, विनोद मिश्रा, अनूप अरोड़ा, समर्थ चतुर्वेदी, फलक नाज ने काम किया है. असे आप अपने परिवार के साथ देख सकते हैं.

भोजपुरी फिल्म विद्या

भोजपुरी फिल्म विद्या में आम्रपाली दुबे के साथ-साथ प्रिया दीक्षित, सुजीत सारथक, प्रत्यक्षा तिवारी ने काम किया है. अगर आपने इसे सिनेमाघरों में नहीं देखा तो इसे आप बी 4 यू भोजपुरी चैनल पर बिना पैसे खर्च किए देख सकते हैं. इसके डायरेक्टर इस्तियाक शेख है. फिल्म को अबतक 45 मिलियन लोगों ने देख लिया है. इसे 6 महीने पहले ही इस चैनल पर अपलोड किया गया था.

भोजपुरी फिल्म नईहर

आम्रपाली दुबे की फिल्म नईहर अगर आपने किसी वजह से सिनेमाघरों में नहीं देखी तो आप इसे यूट्यूब पर देख सकते हैं. फिल्म में आम्रपाली के साथ गौरव झा नजर आए है. इसके अलावा फिल्म का हिस्सा संजय पांडे, श्रद्धा नवल और रजनीश झा ने भी काम किया है. आप इसे बी 4 यू भोजपुरी चैनल पर देखकर घर बैठे एंजॉय कर सकते हैं.

Also Read- Maroon Color Sadiya: कम नहीं हो रहा निरहुआ-आम्रपाली दुबे के इस गाने का क्रेज, VIDEO देख बढ़ जाएगी दिल की धड़कन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >