Amrapali Dubey Net Worth: कितने करोड़ की मालकिन हैं आम्रपाली दुबे, पढ़ाई में भी हैं महारत की है हासिल

Amrapali Dubey Net Worth: आम्रपाली दुबे अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस ने भोजपुरी इंड्स्ट्री में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. आइये जानते हैं वह कितने करोड़ की मालकिन हैं.

Amrapali Dubey Net Worth: आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी मानी अदाकार हैं. फैंस के बीच इनका जबरदस्त क्रेज है, लोग इन्हें इनकी दमदार एक्टिंग और गुड लुक्स के लिए तो चाहते ही हैं. इसके अलावा वह अपनी तड़कती भड़कती डांस वीडियोज को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. जैसे ही आम्रपाली का कोई गाना रिलीज होता है, वह मिनटों में वायरल हो जाता है. आइये एक नजर डालते हैं उनकी नेटवर्थ पर.

कितने करोड़ की मालकिन है आम्रपाली दुबे

आम्रपाली दुबे आज भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा है. निरहुआ संग उनकी केमिस्ट्री काफी डिमांड में रहती है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आम्रपाली का नेटवर्थ करीब 30 करोड़ रुपए है. वह एक मूवी के लिए 8 से 10 लाख रुपये चार्ज तक करती है, जो उन्हें भोजपुरी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बनाता है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

कितनी पढ़ी-लिखी हैं आम्रपाली दुबे

आम्रपाली दुबे ने अपनी स्कूलिंग गोरखपुर से की है. यहां 12th कम्लीट करने के बाद हायर एजुकेशन के लिए वे अपने दादा जी के साथ मुंबई शिफ्ट हो गई. वहां एक्ट्रेस ने भावन्स कॉलेज से बैचलर्स ऑफ आर्ट्स की डिग्री पूरी की. एक्ट्रेस बनने का आइडिया उन्हें कॉलेज के कल्चरल इवेंट्स में भाग लेने के बाद आया. आम्रपाली ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में की है, जिसमें ‘निराहुआ हिंदुस्तानी’,‘बोर्डर’, ’निराहुआ रिक्क्षवाला 2’, ‘पटना से पाकिस्तान’, ‘राजा बाबू’ शामिल है.

इतने अवॉर्ड्स जीत चुकी हैं आम्रपाली दुबे

आम्रपाली दुबे का जन्म 11 जनवरी 1987 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ था. एक्ट्रेस ने फिल्मों में अपने जबरदस्त काम के लिए 4 भोजपुरी फिल्म अवॉर्डस और 2 इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवॉर्डस भी मिल चुके है. अम्रपाली ने अपना एक्टिंग डेब्यू टेलीविजन सोप ओपेरा ‘सात फेरे- सलोनी का सफर‘ के साथ किया था. वहीं निराहुआ हिंदुस्तानी से एक्ट्रेस ने भोजपुरी में कदम रखा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >